
प्रेमी के साथ पकड़ी गई विवाहिता तो परिजनों ने पिटाई के बाद कुएं में फेंका, दोनों की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक महिला और उसके प्रेमी की परिजनों ने पिटाई की, फिर कुएं में फेंक दिया. जिससे दोनों की मौत हो गई. फिलहाल हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला के पिता, दादा और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक विवाहित महिला के परिवार के सदस्यों ने प्रेमी के साथ पकड़ लिया. जिसके बाद परिजनों ने दोनों की पिटाई की और फिर कुएं में फेंक दिया. जिससे दोनों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक घटना सोमवार दोपहर की है. महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि प्रेमी की तलाश जारी है.
पुलिस ने बताया कि महिला के पिता, दादा और चाचा को हिरासत में लिया गया है और पीड़ितों की उम्र का पता लगाया जा रहा है. महिला की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी. बोरजुन्नी गांव में रहने वाला उसका प्रेमी सोमवार को गोलेगांव गांव में उससे मिलने गया था.
यह भी पढ़ें: शादी के लिए 'शोले' स्टाइल में टावर पर चढ़ा प्रेमी, 'प्रेमिका' का सच जानकर पैरों तले खिसक गई जमीन
उमरी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के ससुराल वालों ने उन्हें घर पर एक साथ पाकर उसके मायके वालों को बुलाया और दोनों को उनके हवाले कर दिया. जिसके बाद महिला और उसके प्रेमी की बोरजुन्नी जाते समय रास्ते में कथित तौर पर पिटाई की गई और सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे उमरी थाना क्षेत्र के ककराला इलाके में एक कुएं में फेंक दिया गया.
अधिकारी ने बताया कि महिला के पिता, चाचा और दादा कथित तौर पर हत्याओं में शामिल थे. बाद में महिला के पिता उमरी पुलिस थाने पहुंचे और दावा किया कि उन्होंने ही दोनों की हत्या की है. लेकिन जांच में पता चला कि महिला के चाचा और दादा भी कथित तौर पर अपराध में शामिल थे.
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि तीनों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










