
प्रेमिका को पाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक... बोला- जब तक मेरी बसंती नहीं मिलेगी, नीचे नहीं उतरूंगा!
AajTak
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और शोले फिल्म के वीरू की तरह बर्ताव करने लगा. युवक गर्लफ्रेंड के साथ रहने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा था. वह बार-बार कह रहा था कि जब तक मुझे मेरी बसंती नहीं मिल जाती, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा. युवक की इस हरकत को देख मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई.
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले (Gariyabandh) के मैनपुर में अजीबोगरीब घटना सामने आई. यहां एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ रहने की जिद करते हुए मोबाइल टावर (Mobile Tower) पर चढ़ गया. आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा.
जानकारी के अनुसार, मोबाइल टावर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान रोहन के रूप में हुई है. उसने फिल्म ‘शोले’ के वीरू की तर्ज पर बर्ताव किया. उसने कहा कि जब तक उसे उसकी 'बसंती' यानी प्रेमिका नहीं मिलेगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा.
इस बारे में जब आसपास रहने वाले लोगों को पता चला तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई. कुछ लोगों ने सूचना पुलिस प्रशासन को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीओपी और थाना प्रभारी ने मौके पर युवक को समझाने का प्रयास किया.
यह भी पढ़ें: Jhansi: मोबाइल टावर पर चढ़कर बैठ गया नशे में धुत पति, मनाने पहुंची पत्नी को गाली देकर भगाया, मिन्नतें करते रहे अधिकारी
आरोपी युवक रोहन कश्यप देर रात मोबाइल टावर पर चढ़ा था. वह लगातार अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग करता रहा. वह टावर पर बैठा रहा और बार-बार चिल्लाकर अपनी जिद करता रहा. पुलिस ने उसे नीचे आने के लिए मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा.
पुलिस और स्थानीय लोगों के कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. मैनपुर थाना प्रभारी शिव हुड़ा ने घटना की पुष्टि की है. हालांकि, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक है या नहीं और उसके इस कदम के पीछे असली वजह क्या थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










