
प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने पहुंचीं पूनम पांडे, खूब बहाए आंसू, वीडियो हो रहा वायरल
ABP News
Poonam Pandey Viral Video: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे हाल ही में वृंदावन पहुंचीं जहा उन्होंने प्रेमानंद महाराज के प्रवचन भी सुने. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ और बेबाक बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस एक अलग ही वजह से चर्चा में आ गई हैं. अपनी बोल्डनेस से लोगों को हैरान करने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे हाल ही में वृंदावन पहुंचीं थीं. यहां पूनम का एक अलग ही रूप देखने को मिला है. यहां से पूनम का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनके प्रवचन सुन रही हैं.
प्रेमानंद महाराज से मिलीं पूनम पांडेपूनम पांडे हाल ही में वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भी उनसे मुलाकात की. पूनम इस दौरान प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए नजर आईं. इतना ही नहीं प्रवचन सुनते हुए उनकी आंखों में आंसू भी थे. पूनम पांडे इस दौरान पूरी तरह से भक्ति में लीन नजर आईं.
A post shared by ABP Live (@abplivenews)













