
प्रिंसिपल की पत्नी और बेटी की अश्लील फोटो FB पर किया वायरल, 2 सगे भाई गिरफ्तार
AajTak
प्रिंसिपल की पत्नी और बेटी की फर्जी आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो वायरल करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी अलग-अलग सिम रखते थे और लोगों के वाई-फाई को हैक कर फर्जी आईडी बनाते थे. इन्होंने करीब 4 हजार फर्जियां आईडी बनाईं हुईं थी. जिनके जरिए महिलाओं की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालते थे.
राजस्थान के हनुमानगढ़ में दो भाई प्रिंसिपल की पत्नी और बेटी की अश्लील तस्वीर बनाकर उसे फर्जी फेसबुक प्रोफाइल पर डालकर वायरल कर रहे थे. पुलिस ने करीब दो साल बाद इस मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब इनका फोन खंगाला तो करीब 400 महिलाओं की तस्वीर मिली. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने फर्जी Facebook ID बनाकर फोटो के नीचे उनका फोन नंबर लिखकर वायरल किया था.
पीड़ित परिवार ने मार्च 2022 में साइबर सेल में मामला दर्ज कराया था. कड़ी मेहनत के बाद ये बदमाश साइबर सेल के हत्थे चढ़े. पुलिस को इन्हें पकड़ने में करीब 2 साल का समय लग गया. आरोपी योगेश और नितिन सगे भाई हैं.
प्रिया, पूजा, रश्मि बनकर वीडियो कॉल पर फंसाते थे 'शिकार', मेवात से साद, अमीन, दिलशाद को उठाकर लाई पुलिस
पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने बताया कि यह मामला गंभीर था और अपराधी काफी शातिर तरीके से ये काम कर रहे थे. आरोपी अलग-अलग सिम रखते थे और लोगों के वाई-फाई को हैक कर फर्जी आईडी बनाते थे. इन्होंने करीब 4 हजार फर्जियां आईडी बनाईं हुईं थी, जिसके जरिए महिलाओं की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालते थे.
फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अरेस्ट
दोनों शातिर आरोपियों ने नोहर कस्बे के तीन घरों से वाई-फाई हैक कर इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे थे. वो ऐसा इसलिए करते थे ताकि उन्हें कोई ट्रेस न कर सके. आरोपी अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर हर तरीके से पीड़ित और उसके परिवार को परेशान करते थे. इन्होंने पीड़िता (टीचर) को प्रताड़ित करने के लिए हर हथकंडे अपनाए थे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







