
प्राइवेट स्कूल की मनमानी पर DM का सख्त एक्शन, जुर्माना न भरने पर कुर्क किया सामान, कचरा वाहन में भरकर ले गए
AajTak
MP News: कलेक्टर ने बीते दिनों फीस वृद्धि को लेकर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था. जुर्माना जमा नहीं करने पर अमला स्कूल पहुंचा और कंप्यूटर टेबल सहित 2 लख रुपए के सामान को कुर्की कर ले गया.
मध्य प्रदेश के सीहोर में प्रशासन एक्शन में आ गया है. जुर्माना राशि नहीं जमा करने पर एक बड़े प्राइवेट स्कूल के सामान को कुर्की कर लिया गया. कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व अमले और शिक्षा विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की. कलेक्टर ने बीते दिनों फीस वृद्धि को लेकर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था. राशि जमा नहीं करने पर अमला स्कूल पहुंचा और कंप्यूटर, और टेबल सहित 2 लाख रुपए के सामान की कुर्की कर ले गया.
जिला जनसंपर्क विभाग ने बताया कि कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच के निर्देश पर तहसीलदार नीलम परसेंडिया के नेतृत्व में राजस्व विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और नगर पालिका की टीम स्कूल पहुंची. जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई में लगभग 2 लाख रुपए मूल्य के कंप्यूटर सहित सामान जब्त किया गया.
बता दें कि स्कूल की ओर से की गई फीस वृद्धि और एक ही दुकान से छात्र-छात्राओं को पुस्तकें खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतें कलेक्टर को प्राप्त हुई थीं.
शिकायत सही पाए जाने पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने स्कूल पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया था. साथ ही जुर्माने की राशि सात दिवस के भीतर जमा करने के निर्देश दिए थे. लेकिन स्कूल प्रबंधन ने जुर्माना राशि जमा नहीं की.
इसके बाद सरकारी अमले ने स्कूल पहुंचकर सामान को कुर्की करने की कार्रवाई की. वही, स्कूल से कुर्की किए गए सामान को नगर पालिका के कचरे के वहां में डालकर ले जाया गया.
भोपाल में भी 4 स्कूलों पर जुर्माना

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












