
प्राइवेट डिनर, संसद में संबोधन और एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचेंगे नेतन्याहू, प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे पर क्या-क्या होगा खास?
ABP News
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल जाएंगे. यह दौरा 25 से 26 फरवरी के बीच होगा. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी इजरायल की संसद को भी संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौर पर इजरायल जाएंगे. उनका दौरा 25 से 26 फरवरी के बीच होगा. उन्हें खुद इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचेंगे. इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी को इजराइली संसद को संबोधित करेंगे. उनके सम्मान में बेंजामिन नेतन्याहू एक प्राइवेट डिनर का भी आयोजन करेंगे.
इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले 9 साल में इजराइल की दूसरी यात्रा होगी. 4 से 6 जुलाई 2017 को पीएम मोदी की इजराइल यात्रा के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों यानी रणनीतिक साझेदारी को अपग्रेड किया गया था. भारत और इजरायल के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इनोवेशन, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कृषि, जल प्रबंधन तथा पीपल टू पीपल कनेक्ट जैसे क्षेत्रों में मजबूत रणनीतिक साझेदारी है.
2018 में भारत दौरे पर आए थे बेंजामिन नेतन्याहू
इससे पहले इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने 14 से 19 जनवरी 2018 के बीच भारत की यात्रा की थी. 11 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को उनके छठी बार प्रधानमंत्री चुने जाने पर फोन कर बधाई दी. 24 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने के लिए फोन किया था. 10 अक्टूबर 2023 को 7 अक्टूबर के आतंकी हमले के बाद इजरायल की स्थिति से अवगत कराने के लिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया था.

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












