
प्राइवेट जेट में सैर, लग्जरी कारें, 12 साल की उम्र में ये करोड़पति लड़की लेगी रिटायरमेंट!
AajTak
एक 11 साल की बच्ची अपने 12वें जन्मदिन पर अपने बिजनेस से रिटायरमेंट लेने जा रही है. पिक्सी नाम की इस बच्ची ने अपने बिजनेस से करोड़ों रुपये कमाए हैं लेकिन अब वह खास वजह से इससे ब्रेक लेना चाहती है.
12 साल के बच्चे आमतौर पर दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन पर केक काटते हैं और पार्टी करते हैं. लेकिन एक 11 साल की बच्ची Pixie Curtis अपने 12वें जन्मदिन पर अपनी रिटायरमेंट पार्टी की योजना बना रही है. है न हैरानी की बात? ये बिल्कुल सच है. ये बच्ची एक 12 साल की करोड़पति बिजनेस पर्सन है.
इतनी कम उम्र में क्यों लेना का रिटायरमेंट?
दरअसल, इस छोटी बिजनेस गर्ल पिक्सी की पीआर गुरु मां रॉक्सी जैकेंको चाहती हैं कि उनकी बेटी फिलहाल अपने स्कूल पर फोकस करे क्योंकि बिजनेस की वजह से वह स्कूल पर ध्यान नहीं दे पा रही. ऐसे में वह अपने काम से विदाई लेकर रिटायरमेंट की योजना बना रही है. पिक्सी ने अपने बिजनेस के जरिए करोड़ों रुपये कमा हैं लेकिन अब वे इसी बिजनेस से ब्रेक लेना चाहती हैं.
पार्टी के मेहमानों को मिलेंगे खास गुडी बैग
ऑस्ट्रेलिया में जन्मी पिक्सी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी पार्टी प्लानिंग के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने शानदार गुडी बैग दिखाए, जो वह अपने मेहमानों को पार्टी में देंगीय ये लक्जरी ऑस्ट्रेलियाई सौंदर्य ब्रांड MCoBeauty द्वारा स्पांर्स्ड है- जो कि पूरी तरह से पैक किया जाएगा. इसमें £41 (4000 रुपये) के प्रोडक्ट्स होंगे.
वीडियो में वह गुडी बैग में एक एक सामान रखती दिख रहे हैं. इसमे छह-पीस ब्रश सेट से शुरू करते हुए, रोजमर्रा के आवश्यक सेट हैं. पिक्सी की 11वीं जन्मदिन की पार्टी का आयोजन प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई पार्टी और वेडिंग प्लानर मैरी रोनिस इवेंट्स द्वारा किया जाएगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










