
प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर का प्रसाद बनाने वाली कंपनी का बड़ा फर्जीवाड़ा, अमूल के डिब्बे में डालकर नकली घी करते थे इस्तेमाल
AajTak
गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर का प्रसाद बनाने वाली कंपनी का बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है. आरोप है कि इस कंपनी से जुड़े लोग 'अमूल' लेबल वाले नकली घी के डिब्बे की आपूर्ति कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि मामले में निजी कैटरिंग फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.
गुजरात में प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर का प्रसाद बनाने वाली कंपनी का बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है. ये कंपनी प्रसाद तैयार करने के लिए 'अमूल' का लेबल लगाकर नकली घी का इस्तेमाल कर रही थी. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है. मौके से 180 डिब्बे बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी निजी कंपनी 'अमूल' के डिब्बे में नकली घी डालकर इस्तेमाल करते थे.
मामला बनासकांठा जिले का है. यहां प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में धार्मिक मेले में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं. उनके लिए 'प्रसाद' तैयार करने के लिए एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी दी गई थी. पुलिस ने बताया कि गुजरात खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (GFDCA) ने अंबाजी मंदिर में आरोपी फर्म द्वारा सप्लाई किए गए घी के सैंपल एकत्र किए थे. इन सैंपल को टेस्टिंग के लिए लैब भेजा गया था. जांच में घी के सैंपल जरूरी क्वालिटी स्टैंडर्ड में फेल हो गए हैं.
'डुप्लीकेट लेबल लगाकर डिब्बे किए इस्तेमाल'
पुलिस ने मोहिनी कैटरर्स द्वारा सप्लाई किए गए 180 घी के डिब्बे सील कर दिए गए हैं. मामले में साबरकांठा जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड (Sabar Dairy) की तरफ से कंपनी के खिलाफ अंबाजी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. डेयरी कंपनी का कहना है कि कैटरिंग फर्म और कुछ अज्ञात लोगों ने साबर डेयरी के नाम पर घी के डिब्बे में डुप्लीकेट लेबल लगाकर इस्तेमाल किया.
'आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज'
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 482 (गलत चिह्न का उपयोग करना) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है. बता दें कि साबर डेयरी, गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ लिमिटेड (GCMMF) का एक सदस्य है, जो 'अमूल' ब्रांड के तहत दूध और डेयरी उत्पादों को बेचता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










