
प्रसाद का वितरण, मंदिरों का मैनेजमेंट और धर्मांतरण पर रोक... सनातन बोर्ड के एजेंडे में कौन-कौन से मुद्दे, क्या नियम-कायदे चाहते हैं संत?
AajTak
महाकुंभ में आए संतों की मांग है कि भारत में बनने वाला सनातन बोर्ड प्रसाद बनाने से लेकर वितरण तक की पूरी व्यवस्था देखे ताकि तिरुपति बालाजी मंदिर जैसा वाकया फिर से न हो. साथ ही ये बोर्ड मंदिरों में प्रवेश का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को दे. इसके अलावा सनातन बोर्ड देश के मंदिरों की संपत्ति का मैनेजमेंट करे.
महाकुंभ में हिन्दुओं के लिए सनातन बोर्ड की मांग और मुखर हो गई है. 27 नंवबर को प्रयागराज में संतों की एक विशाल धर्म संसद हुई. इसमें हिन्दुओं के लिए सनातन बोर्ड बनाने और उपासना स्थल कानून को खत्म करने की मांग को जोर-शोर से उठाया गया. सनातन बोर्ड मंदिरों को सरकार के कब्जे से मु्क्त कराएगा.
सनातन धर्म संसद की अध्यक्षता कर रहे निम्बार्क पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य ने कहा कि सनातन बोर्ड न केवल सनातन धर्म की रक्षा करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा. उन्होंने कहा, "तिरुपति बालाजी जैसे मंदिरों में बाहरी लोगों की घुसपैठ और हमारी आस्था को भ्रष्ट करने से रोकने के लिए बोर्ड बहुत महत्वपूर्ण है. एक समय ईरान, अफगानिस्तान, नेपाल और भूटान जैसे देश सांस्कृतिक रूप से भारत के साथ जुड़े हुए थे. अगर हम कार्रवाई नहीं करते हैं, तो भारत भी हिंदुओं के हाथों से निकल सकता है."
उद्योगों के लिए CII और FICCI तो हिन्दुओं के लिए सनातन बोर्ड क्यों नहीं
इस्कॉन समूह से जुड़े गौरांग दास जी महाराज ने सनातनियों के लिए एक एकीकृत निकाय की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि "अगर उद्योगों के लिए सीआईआई और फिक्की जैसे संगठन और चिकित्सा के लिए आईएमए जैसे संगठन मौजूद हैं, तो हमारे पास 'सनातनियों' की सुरक्षा और उन्हें एकजुट करने के लिए ऐसा ही एक निकाय क्यों नहीं हो सकता?."
गौरांग दास ने इस बात पर जोर दिया कि शांति, सुरक्षा और न्याय के लिए सभी सनातनियों को सनातन बोर्ड के बैनर तले एकजुट होना चाहिए.
किस तरह के सनातन बोर्ड की मांग

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










