
प्रवासी भारतीय सम्मेलन: 'पीएम नरेंद्र मोदी नेतृत्व में जी20 वन प्लानेट, वन फैमिली, वन फ्यूचर की दिशा में करेगा काम', सूरीनाम के राष्ट्रपति बोले
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें प्रवासी भारतीय सम्मलेन में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच चुके हैं. वह यहां गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति के साथ एमओयू साइन करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री डिजिटल प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के साथ सुरक्षित जाएं-प्रशिक्षित जाएं डाक टिकट का अनारण करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने सेना के विशेष विमान से इंदौर पहुंच चुके. उन्होंने कार्यक्रम स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली की अगवानी की. सीएम शिवराज सिंह चौहान के स्वागत भाषण के बाद सूरीनाम के राष्ट्रपति ने कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जननी जन्म भूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी यानी मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है. उन्होंने इंदौर की स्वच्छता की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इंदौर बेहद सुंदर शहर है. मुझे और मेरे डेलिगेशन को यहां आत्मीयता और बेहतर सत्कार व आदर मिला.
उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के आपसी सहयोग को बढ़ाने में यह सम्मेलन मददगार साबित होगा. भारत ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपना प्रभुत्व बढ़ाया है. अमृत काल नए युग की शुरुआत है. अमृत हमारे पूर्वजों की सदियों की मेहनत का नतीजा है. प्रधानमंत्री मोदी आपके नेतृत्व में जी20 निश्चित तौर पर वन प्लानेट, वन फैमिली, वन फ्यूचर की दिशा में काम करेगा. वसुधैव कुटुंबकम के लिए काम करेगा. दुनिया एक परिवार है. मानव जीवन बहुमूल्य है.
भारत में दो नरेंद्र हुए: शिवराज
इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत में दो नरेन्द्र हुए हैं... एक नरेन्द्र विवेकानंद स्वामी हुए और दूसरे नरेन्द्र मोदी है, जो वसुदेव कुटुंम्बकम को पूरे विश्व में फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमृतकाल में इंदौर पर अमृत की बारिश की है. इंदौर में झगड़ा इस बात का था कि प्रवासी भाई लोग होटलों में क्यों ठहरेंगे, हमारे घर में रुकेंगे.
पीएम जारी करेंगे विशेष डाक टिकट

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






