
प्रयागराज: 8 साल से बिना लाइट के जिंदगी गुजारने को मजबूर है परिवार, जानिए क्या है मामला!
AajTak
प्रयागराज के प्रीतम नगर रहने वाले रविंद्र जौहरी का पूरा परिवार 8 सालों से अंधेरे में जिंदगी गुजारने को मजबूर है. रविंद्र जौहरी की पत्नी नीलम अग्रहरि सुबह ही खाना बना लेती हैं. इसको दोनों टाइम खाती हैं. हालांकि, इन सब परेशानियों के बीच पीड़ित परिवार ने अपने घर में सोलर लाइट लगा लिया है.
सरकार गांव-गांव, घर-घर बिजली पहुंचाने का दावा कर रही है. मगर, इसके उलट बीपीसीएल (BPCL) में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पद से 2008 में रिटायर रविंद्र जौहरी का परिवार 8 साल से अंधेरे में जिंदगी गुजार रहा है. प्रयागराज के इस परिवार की परेशानी सरकारी सिस्टम पर कई सवाल खड़े करती है.
प्रयागराज के पॉश इलाके में शुमार प्रीतम नगर में ये परिवार झुलसाने वाली गर्मी से लेकर कड़ाके की ठंड तक में अंधेरे में ही जिंदगी गुजार रहा था. अब इस परेशानी से निजात पाने के लिए परिवार ने घर में सोलर लाइट लगा ली है.
मामले में बड़े-बड़े अफसरों की चौखट से लेकर मुख्यमंत्री के दरबार तक न्याय की गुहार लगाई. मगर, नतीजा सिफर रहा. पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोषी अधिकारी पर कार्रवाई के बजाय उन्हें प्रमोशन दे दिया गया.
यह है पूरा मामला रविंद्र कुमार जौहरी प्रीतम नगर कॉलोनी के एलआईजी फ्लैट में रहते है. वो बीपीसीएल (BPCL) में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पद से साल 2008 में रिटायर हुए थे. इनकी बेटी आगरा के ICMR प्रोजेक्ट में काम करती थी.
साल 2012 में उसे केमिकल रिएक्शन हो गया. इसके बाद पूरा परिवार आगरा में बेटी के साथ रहने चला गया. साल 2014 में बेटी की मौत हो गई. इसके बाद 2015 में परिवार आगरा से प्रयागराज वापस अपने घर लौट आया.
इसके बाद बिजली विभाग ने बिजली का लंबा-चौड़ा बिल भेज दिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि उस समय के तत्कालीन एसडीओ उमाकांत ने कार्यालय के बार-बार चक्कर लगवाए. तब-तक बिल बढ़कर कर बीस हजार रुपये हो गया और बिना बताए उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया गया.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










