
'प्रयागराज से जरूरत के हिसाब से ट्रेनें चलाई जाएंगी...', भगदड़ के बाद बोले रेल मंत्री
AajTak
महाकुंभ मेले के दौरान हुई भगदड़ की दुखद घटना के मद्देनजर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज में ट्रेनों के संचालन में सुधार के निर्देश दिए हैं.
महाकुंभ मेले के दौरान हुई भगदड़ की दुखद घटना के मद्देनजर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज में ट्रेनों के संचालन में सुधार के निर्देश दिए हैं. मंत्री ने अधिकारियों को प्रयागराज में जरूरत के अनुसार ट्रेनों के संचालन के निर्देश दिए हैं. इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं. ऐसे में रेलवे मंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए रेल भवन के 24x7 वार रूम का दौरा किया, जहां से यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के संचालन पर निगरानी रखी जा रही है.
'रेलवे हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार' रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार निदेशक दिलीप कुमार ने कहा कि, 'मंत्री ने अधिकारियों को स्थिति के प्रति सतर्क रहने और जरूरत के अनुसार ट्रेनों के संचालन के निर्देश दिए हैं. रेलवे हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.'
रेल मंत्रालय का कहना है कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ सतीश कुमार पूरे दिन वार रूम में मौजूद रहे और व्यक्तिगत रूप से ट्रेनों की संचालन गतिविधियों पर निगरानी रखी. उन्होंने प्रयागराज से चलने वाली ट्रेनों को प्राथमिकता देने की बात कही और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा.
गौरतलब है कि बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी. इस दौरान प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए. घटना के बाद रेलवे मंत्री ने तत्काल ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए निर्देश जारी किए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.
25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम राज्य सरकार की ओर से दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर रहे हैं. न्यायिक आयोग पूरे मामले की जांच करेगा और एक समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा. इस संबंध में मुख्य सचिव और डीजीपी खुद एक बार प्रयागराज का दौरा करेंगे और जरूरत पड़ने पर उन सभी मुद्दों पर गौर करेंगे.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








