
प्रयागराज में वॉलिंटियर तो लखनऊ में ड्रोन से निगरानी... जुमे को देखते हुए UP में कैसी रहेगी सुरक्षा?
AajTak
कल होने वाली जुमे की नमाज से पहले आगरा, मथुरा, गोरखपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में पुलिस का फ्लैग मार्च जारी है. लखनऊ में ड्रोन से निगरानी की भी तैयारी है. पूरे लखनऊ को 37 सेक्टर में बांटा गया है.
कल शुक्रवार है और उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट पर है. हिंसा की आशंका को देखते हुए लखनऊ, प्रयागराज, बरेली समेत कई शहरों में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए जा रहे हैं. राजधानी लखनऊ में 61 संवेदनशील लोकेशन की शिनाख्त की गई है. साथ ही भीड़भाड़ वाली 70 मस्जिदों पर खास नजर रखी जा रही है.
लखनऊ में ड्रोन से निगरानी की भी तैयारी है. पूरे लखनऊ को 37 सेक्टर में बांटा गया है. छतों पर ईंट-पत्थर पाए जाने पर मकान मालिक पर सीधे एक्शन होगा. वहीं प्रयागराज में अमन चैन कायम रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की है, जिसके बाद यह तय हुआ है कि इस बार नमाज से पहले मस्जिदों में वॉलिंटियर लगेंगे.
मस्जिदों में लगेंगे वॉलिंटियर
प्रयागराज के मस्जिदों में लगाए जाने वाले वॉलिंटियर नमाज में जाएंगे और नजर बनाकर रखेंगे, थोड़ी भी गड़बड़ी होने पर पुलिस को सूचना देंगे. वॉलिंटियर इस बात का ध्यान रखेंगे कि नमाजियों की आड़ में अराजकतत्व मस्जिदों में न जाने पाएं. उधर हिंसा के आरोपियों पर अदालत का रूख भी बेहद सख्त है.
प्रयागराज जिला कोर्ट ने पत्थरबाजी के सात और आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. जिला अदालत अब तक 21 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर चुकी है. अदालत ने कहा है आरोप गंभीर प्रकृति के अपराध के हैं इसलिए जमानत का आधार नहीं बनता. इसके साथ ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण भी आरोपियों की संपत्ति का लेखा-जोखा बना रहा है.
मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी की अपील

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










