
प्रयागराज एक्सप्रेस चलने का इंतजार कर रहे थे यात्री, बढ़ती गई भीड़, फिर... NDLS पर भगदड़ की वजह आई सामने
AajTak
कई चश्मदीदों ने आजतक को बताया कि स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म्स पर भीड़ तो बहुत ज्यादा थी, लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14 और 15 पर स्थिति और बदतर थी. चश्मदीदों के मुताबिक भगदड़ की स्थिति रेलवे द्वारा ट्रेनों के ठहराव को लेकर बार-बार प्लेटफॉर्म नंबर बदलने की घोषणा के कारण उत्पन्न हुई.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भगदड़ जैसी घटना में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. भगदड़ में जान गंवाने वालों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष, 5 बच्चे शामिल हैं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ शाम से ही उमड़ने लगी थी, फिर भी प्रशासन ने समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और क्राउड मैनेजमेंट की सुध नहीं ली.
कई चश्मदीदों ने आजतक को बताया कि स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म्स पर भीड़ तो बहुत ज्यादा थी, लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14 और 15 पर स्थिति और बदतर थी. चश्मदीदों के मुताबिक भगदड़ की स्थिति रेलवे द्वारा ट्रेनों के ठहराव को लेकर बार-बार प्लेटफॉर्म नंबर बदलने की घोषणा के कारण उत्पन्न हुई. पुलिस उपायुक्त (DCP) रेलवे, केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी. यह ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी देरी से चल रही थीं. इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13 और 14 पर मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना पर मोदी-योगी ने जताया दुख, विपक्ष ने पूछा- मौतों का जिम्मेदार कौन?
#WATCH | Stampede at New Delhi railway station | DCP Railway KPS Malhotra says, "...We have expected the crowd, but it all happened in a fraction of time, and hence this situation occurred. The fact-finding will be done by the Railways... After inquiry, we will get to know the… pic.twitter.com/xDaVULiUcB
NDLS पर हर घंटे बिके 1500 जनरल टिकट
डीसीपी मल्होत्रा ने कहा, 'हमें भीड़ की उम्मीद थी, लेकिन यह सब कुछ ही कुछ सेकंड में ही हो गया. रेलवे द्वारा घटना की जांच की जाएगी, जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ के बाद हमें घटना के पीछे का सही कारण पता चलेगा. जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली स्टेशन पर हर घंटे रेलवे ने 1500 जनरल टिकट बेचे. यही कारण है कि भीड़ बेकाबू हो गई. प्लेटफॉर्म नंबर 14 और प्लेटफॉर्म नंबर 16 के एस्केलेटर के पास भगदड़ जैसी स्थिति थी.' भारतीय रेलवे ने भगदड़ की बात को अफवाह कहकर खारिज कर दिया और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बनी स्थिति को 'भगदड़ जैसी स्थिति' बताया. हालांकि, बाद में रेलवे ने पुष्टि की कि अज्ञात संख्या में लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. मौतों की पुष्टि एलएनजेपी अस्पताल ने की, जहां घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










