
प्रमोशन ट्रेनिंग के लिए बाड़मेर आया था BSF जवान, अचानक तबीयत बिगड़ने से हो गई मौत
AajTak
गुजरात से राजस्थान के बाड़मेर (Rajasthan Barmer) में प्रमोशन ट्रेनिंग में शामिल होने गुजरात से आए एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई. बीएसएफ के अन्य जवान अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
राजस्थान के बाड़मेर (Rajasthan Barmer) में ट्रेनिंग पर आए बीएसएफ जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. दरअसल, झुंझनू जिले के खेतड़ी का निवासी बीएसएफ जवान सुनील कुमार पुत्र रामस्वरूप गुजरात के भुज में 102वीं बटालियन में तैनात था. जवान 4 अप्रैल से बाड़मेर में शुरू हुई 83वीं बटालियन में प्रमोशन ट्रेनिंग में आया था.
सोमवार को ट्रेनिंग के बाद खाना खाने के दौरान उसे चक्कर आया और उसकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद जवान को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने बटालियन के अधिकारियों की मौजूदगी में शव को राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और जांच पड़ताल शुरू की.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ः सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर की फायरिंग, 4 की मौत, 1 घायल
कोतवाली पुलिस के हेड कांस्टेबल रंगाराम के अनुसार, तबीयत बिगड़ने से जवान की मौत की बात सामने आई है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है. मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है. पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पुष्टि हो पाएगी. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










