
प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम शिवराज, कांग्रेस ने कसा तंज- इतना दूर क्यों बैठाया?
AajTak
नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर फोटो आने के बाद शिवराज पर तंज कसा और लिखा 'यह समझ में नहीं आता है कि हमारे शिवराज जी को मोदी जी इतना नापसंद क्यों करते हैं , दूसरे नेताओ की तरह उन्हें भी पास की कुर्सी में क्यों नहीं बैठाते हैं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई. लेकिन इस मुलाकात में मुद्दों से कहीं ज्यादा प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज की फोटो पर सियासी घमासान मच गया. यह समझ में नहीं आता है कि हमारे शिवराज जी को मोदी जी इतना नापसंद क्यों करते है , दूसरे नेताओ की तरह उन्हें भी पास की कुर्सी में क्यों नहीं बैठाते है , उन्हें हमेशा ही दूर क्यों रखते है ? अब देखिये योगी जी से इतनी नाराज़गी होने के बाद भी उन्हें पास की कुर्सी पर बैठाया ? pic.twitter.com/lu2vA1xQWt मोदी जी ने शिवराज से दिखाई दूरी- तस्वीर - 1 - यूपी के सीएम को बग़ल में बिठाया तस्वीर - 2 - उत्तराखंड के सीएम को बग़ल में बिठाया तस्वीर - 3 - असम के सीएम को बग़ल में बिठाया तस्वीर - 4 - मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज को दूर बिठाया। सरकार बदल गये हैं, सरकार बदलने वाली है। pic.twitter.com/HkaMkiT3Mp इसे कहते हैं 15 वर्षों की शालीनता और 15 महीने का घमंड ।@ChouhanShivraj जी की शालीनता को समझने का संस्कार वे कांग्रेसी लाएंगे कहां से? जिनके मुखिया ही प्रधानमंत्री के सामने टांग उठाकर बैठते हों। नोट:15 महीने के कुछ और चित्र भी हैं @OfficeOfKNath @BJP4MP @INCMP @NarendraSaluja pic.twitter.com/8d4VHbPTrJ दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के MP मॉडल और तीसरी लहर की तैयारियों पर चर्चा की. इसके अलावा विकास परियोजनाओं पर भी बातचीत हुई. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच हुई इस बैठक की फोटो जैसे ही सोशल मीडिया में जारी की गई, मध्य प्रदेश में सियासी घमासान शुरू हो गया और इसकी शुरुआत हुई एमपी कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा के एक ट्वीट से.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









