
'प्रधानमंत्री और मंत्री रैलियां कर रहे हैं, प्रतिबंध सिर्फ हमारे लिए', पदयात्रा पर अड़ी कर्नाटक कांग्रेस
AajTak
कर्नाटक कांग्रेस ने मेकेदातू प्रोजेक्ट शुरू करने की मांग को लेकर पदयात्रा बुलाई है. यह पदयात्रा मेकेदातू से 9 जनवरी को शुरू होगी. यह 10 दिन तक चलेगी. कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी शिवकुमार तमाम प्रतिबंधों के बावजूद पदयात्रा निकालने पर अड़े हैं.
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बावजूद कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी शिवकुमार पदयात्रा पर अड़े हैं. इतना ही नहीं, उनका कहना है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री रैलियां कर सकते हैं, तो क्या ये प्रतिबंध सिर्फ हमारे लिए हैं. हम पदयात्रा जारी रखेंगे, हमें इससे फर्क नहीं पड़ता सरकार ने क्या प्रतिबंध लगाए हैं. Bengaluru's population is predicted to hit 20 Million by 2031. Mekedatu reservoir will help solve the problem for 100 years. Let's fight for our water. Register on https://t.co/QxoWxcOsGU or give a missed call on 9538600200#MekedatuNammaHakku pic.twitter.com/QFBUS30G61

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










