
प्रदर्शन, झड़प और महाजाम... दिल्ली से 200KM दूर डटे हैं किसान, आज फिर कूच की तैयारी
AajTak
एक तरफ प्रदर्शन कर रहे किसान हैं, तो दूसरी तरफ आंदोलन पर अपना पक्ष रखते आम इंसान हैं. किसान कई मांगों के साथ प्रमुख रूप से फसल की गारंटी वाला दाम चाहते हैं. आम इंसान के लिए मुद्दा है प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लगने वाला लंबा जाम, बंद होती दुकानें और आम जनजीन और व्यापार पर पड़ने वाला असर.
दो साल पहले 378 दिनों तक चले आंदोलन के बाद किसान एक बार फिर सड़क पर हैं. मोडिफाइड ट्रैक्टर, कई महीनों के राशन से लोडेड गाड़ियां और बड़े-बड़े काफिले लेकर किसान मंगलवार को 'दिल्ली कूच' के लिए निकल पड़े. वजह रही, एमएसपी और इसके अलावा उनकी अन्य मांगें, जिन पर उनके मुताबिक सरकार से सही-सही जवाब नहीं मिल सका. 12 फरवरी को किसानों की केंद्रीय मंत्रियों से हुईं बैठक बेनतीजा रही और फिर मंगलवार को शुरू हुआ प्रदर्शन, झड़प और पंजाब से लेकर एनसीआर तक सड़कों पर जाम का आलम...
किसानों के प्रदर्शन से आम जन-जीवन प्रभावित एक तरफ प्रदर्शन कर रहे किसान हैं, तो दूसरी तरफ आंदोलन पर अपना पक्ष रखते आम इंसान हैं. किसान कई मांगों के साथ प्रमुख रूप से फसल की गारंटी वाला दाम चाहते हैं. आम इंसान के लिए मुद्दा है प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लगने वाला लंबा जाम, बंद होती दुकानें और आम जनजीन और व्यापार पर पड़ने वाला असर. किसान लाचार होकर कहते हैं वह प्रदर्शन को मजबूर हैं तो वहीं, प्रदर्शन की वजह से पैदा होने वाली स्थिति में आम इंसान लाचार है. किसान कहते हैं कि मांगें मानी जाएं तो समाधन निकले तो प्रदर्शन खत्म हो. आम इंसान चाहता है कि प्रदर्शन खत्म हो तो उसकी समस्या का समाधान निकले.
समाधान कैसे निकलेगा? सवाल ये है कि समाधान कैसे निकलेगा ? सरकार कहती है बातचीत से. हालांकि बातचीत का आलम ये है कि कई राउंड चर्चा होकर अभी सफल नहीं हो पाई है और आज सुबह से दिल्ली से सवा दो सौ किमी दूर पंजाब-हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर पर सबसे ज्यादा किसान औऱ पुलिस के बीच भिड़ंत देखी गई.
दो साल बाद देश में फिर किसान आंदोलन दो साल बाद देश में फिर किसान आंदोलन शुरू हो चुका है. देश के चुनाव में जब लगभग तीस दिन से कम वक्त ही बचा है तब जंग का मैदान पंजाब हरियाणा का शंभू बॉर्डर बना है. जहां नेशनल हाइवे पर एक पुल के ऊपर एक तरफ हरियाण पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान मौजूद थे और पुल के दूसरी तरफ आंदोलनकारी किसान रहे. पहले आसमान से आंसू गैस का एक गोला गिरता है, फिर दनादन कई गिरते आंसू गैस के गोले के बीच भागते प्रदर्शनकारी किसान नजर आए. मंगलवार सुबह 11 बजे से शंभू बॉर्डर पर ऐसी ही लड़ाई छिड़ी दिखाई दि कि ऊपर आंसू गैस का गोला दागा जा रहा है. दंगा नियंत्रण वाहन की गन से आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं और रबर बुलेट से फायर हो रहे हैं. जब तक शाम ढल नहीं गई, यही क्रम चलता रहा.
जींद बॉर्डर पर भी किसानों की पुलिस झड़प शंभू बॉर्डर के बाद जींद बॉर्डर पर पंजाब के किसानों की हरियाणा पुलिस से झड़प हुई. शंभू बॉर्डर के बाद, जींद पंजाब बॉर्डर पर पुलिस का किसानों पर एक्शन हुआ. यहां आंसू गैस के गोले भी दागे गए. सामने आया कि, पुलिस ड्रोन द्वारा आंसू गैस के गोले दाग रही थी. शंभू बॉर्डर पर पुलिस कार्रवाई में 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इसमें किसान और मीडियाकर्मी भी शामिल हैं. शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया गया. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि, इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने हरियाणापुलिस पर भारी पथराव किया जिसके जवाब में हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन तथा आंसू गैस का इस्तेमाल करके स्थिति को नियंत्रण में लिया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






