
प्रज्वल रेवन्ना के पास था डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, हमने नहीं दी जर्मनी जाने की क्लियरेंस: विदेश मंत्रालय
AajTak
एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनकी मेड (घरेलू सहायिका) की शिकायत पर यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी. अब विशेष जांच दल (SIT) ने केस की जांच के सिलसिले में दोनों आरोपियों को नोटिस भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया था. गुरुवार को यौन शोषण के आरोप में घिरे एचडी रेवन्ना ने बेंगलुरु की सत्र अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है.
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना (67 साल) और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना (33 साल) की सेक्स स्कैंडल केस में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. यौन शोषण के आरोप में घिरे एचडी रेवन्ना ने बेंगलुरु की सत्र अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है. गुरुवार को उन्हें एसआईटी के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन एचडी रेवन्ना ने एसआईटी के सामने पेश हुए बिना ही अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर दी.
बता दें कि, एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनकी मेड (घरेलू सहायिका) की शिकायत पर यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी. अब विशेष जांच दल (SIT) ने केस की जांच के सिलसिले में दोनों आरोपियों को नोटिस भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया था. गुरुवार को यौन शोषण के आरोप में घिरे एचडी रेवन्ना ने बेंगलुरु की सत्र अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है. गुरुवार को उन्हें एसआईटी के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन एचडी रेवन्ना ने एसआईटी के सामने पेश हुए बिना ही अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर दी.
उधर, जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के विदेश चले जाने के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि, 'सांसद की जर्मनी यात्रा के संबंध में विदेश मंत्रालय से न तो कोई राजनीतिक मंजूरी मांगी गई थी और न ही जारी की गई थी. जाहिर है, कोई वीजा नोट भी जारी नहीं किया गया था. उन्होंने कहा कि, डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होल्डर को जर्मनी ट्रेवल करने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है. वह डिप्लोमैटिक पासपोर्ट पर जर्मनी गए हैं.'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










