
प्रज्वल को क्राइम सीन पर ले जाने की तैयारी में SIT, पिता रेवन्ना की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें
AajTak
कर्नाटक के हासन से बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए के लोकसभा उम्मीदवार और सिटिंग सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है और कहा कि उन्होंने 'कुछ गलत नहीं किया.' अब एसआईटी उनका बयान दर्ज करने के लिए उन्हें कथित क्राइम सीन पर साइट निरीक्षण के लिए लेकर जाने की योजना बना रही है.
रेप के आरोपी जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना मामले में सूत्र का कहना है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. अब एसआईटी आज या कल उन्हें कथित क्राइम सीन पर साइट निरीक्षण के लिए लेकर जा सकती है. जांच टीम इसकी योजना बना रही है. सूत्र की मानें तो पिछले दो दिनों की पूछताछ में जेडीएस सांसद ने जांच टीम के सवालों के गोलमटोल जवाब दिए हैं. उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे मामले को साजिश करार दिया है. उधर उनके पिता एचडी रेवन्ना को भी हाई कोर्ट ने नोटिस भेजा है.
सूत्र ने बताया कि, एसआईटी प्रज्वल रेवन्ना को होलेनरसीपुरा ले जाने की योजना बना रही है. वह जेडीएस के सिटिंग सांसद हैं और बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए की तरफ से हासन सीट से दोबारा चुनावी मैदान में थे. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में पता चला कि वह अपना चुनाव जीत सकते हैं और फिर से सांसद बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Hot Seat: सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल की सीट फंस सकती है? पढ़ें- हासन के एग्जिट पोल
प्रज्वल रेवन्ना ने कहा, "कुछ गलत नहीं किया"
सूत्र का का कहना है कि संभावना है कि परिणामों के बाद हासन में प्रज्वल रेवन्ना के समर्थक और प्रशंसक बड़ी संख्या में इकट्ठा होंगे और क्राइम सीन पर ले जाने के बाद फिर से उनसे पूछताछ की जरूरत होगी. अब तक की एसआईटी की पूछताछ में उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्होंने 'कुछ गलत नहीं किया' है. इसलिए, एसआईटी प्रज्वल रेवन्ना का बयान लेने के लिए कथित अपराध स्थल पर लेकर जाने की योजना बना रही है.
सूत्र ने बताया कि अगर आज या कल स्पॉट इन्क्वायरी के लिए ले जाया जाता है, तो आगे की जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी. इस बीच, मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और प्रज्वल रेवन्ना की सीट भी पर मतगणना होगी. अगर प्रज्वल रेवन्ना जीतते हैं, तो हासन में स्थिति बदल सकती है. इसलिए, एसआईटी ने आज या कल तक साइट निरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने की योजना बनाई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










