
'प्रक्रिया के तहत ही वोटर लिस्ट में नाम जोड़े या हटाए जाते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर EC का जवाब
AajTak
चुनाव आयोग के प्रेस नोट के अनुसार, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की राजुरा विधानसभा सीट में कुल 7,792 नए मतदाता पंजीकरण आवेदन प्राप्त हुए थे. जांच के बाद 6,861 आवेदन अमान्य पाए गए और उन्हें अस्वीकार कर दिया गया. इसके आधार पर जांच के लिए राजुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में हेरफेर और 'वोट चोरी' के आरोपों पर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दिया. आयोग ने कहा कि वोटर लिस्ट में किसी भी व्यक्ति को ऑनलाइन हटाया नहीं जा सकता और सभी नए आवेदन वैधता की जांच के बाद ही स्वीकार किए जाते हैं.
चुनाव आयोग के प्रेस नोट के अनुसार, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की राजुरा विधानसभा सीट में कुल 7,792 नए मतदाता पंजीकरण आवेदन प्राप्त हुए थे. जांच के बाद 6,861 आवेदन अमान्य पाए गए और उन्हें अस्वीकार कर दिया गया. इसके आधार पर जांच के लिए राजुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.
आयोग ने स्पष्ट किया कि सभी प्रक्रियाएं Registration of Electors Rules, 1960 के अनुसार की जाती हैं और किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं की जाती. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाता है. किसी भी नाम को जोड़ने या हटाने में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाती है. आयोग का लक्ष्य है कि हर पात्र मतदाता सूची में शामिल हो और अयोग्य व्यक्ति को शामिल न किया जाए.
बता दें कि राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र की सरकार और चुनाव आयोग की अनदेखी के कारण मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है. उन्होंने राजुरा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां ऑटोमेटेड सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल कर वोटों में हेरफेर किया गया.
कांग्रेस और एनसीपी ने इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफे की मांग की. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, “राजुरा विधानसभा क्षेत्र में 6,850 वोटों में हेराफेरी हुई और राज्य पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर इसकी पुष्टि की है. अब महायुति सरकार के पास सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.”

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








