
प्यार पर पर्दा, चाकू वाली सुहागरात, पति से बगावत और अब ससुराल पर आरोप... ऐसे उलझी है कप्तान और सितारा की कहानी
AajTak
दुल्हन के छत के रास्ते भाग जाने के बाद प्रयागराज का यह मामला सीसीटीवी फुटेज और थाने तक जा पहुंचा है. सवाल सिर्फ इतना है कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ? यह कहानी है उस रिश्ते की, जो बना भी चौंकाने वाले अंदाज़ में और टूटा भी बेहद सनसनीखेज तरीके से.
Prayagraj Sitara Devi Kaptan Nishad Marriage Dispute: शादी महज सात फेरों या दो लोगों का रिश्ता नहीं, बल्कि प्यार और भरोसे का बंधन होता है. लेकिन प्रयागराज में हुई एक शादी ने इस परिभाषा को पूरी तरह बदल डाला. प्रयागराज में हुई कप्तान निषाद और सितारा की शादी थी तो एक आम अरेंज मैरिज जैसी, लेकिन सुहागरात पर सब कुछ बदल गया. जहां नई नवेली दुल्हन ने चाकू निकाला और दूल्हे पर तान दिया. इल्जाम है कि दुल्हन ने दूल्हे को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने उसे छुआ तो उसके टुकड़े टुकड़े कर देगी. अब दूल्हे का दावा है कि दुल्हन हर रात चाकू लेकर सोती थी, वहीं दूसरी ओर दुल्हन का आरोप है कि पति ने उसे धोखा देकर उसकी ज़िंदगी को नर्क बना दिया. क्या है सुहागरात पर शुरू हुआ यह विवाद... चलिए आपको बताते हैं पूरी कहानी.
दरअसल, यह मामला दुल्हन के छत के रास्ते भाग जाने के बाद, सीसीटीवी फुटेज और थाने तक जा पहुंचा है. सवाल सिर्फ इतना है कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ? वो आखिर कौन सा पहलू है, जिसने इस शादी को जंग में तब्दील कर दिया है. यह कहानी है उस रिश्ते की है, जो बना भी चौंकाने वाले अंदाज़ में और टूटा भी बेहद सनसनीखेज तरीके से.
शादी या साजिश? प्रयागराज के रहने वाले कप्तान निषाद और सितारा की शादी एक पारंपरिक अरेंज मैरिज थी. परिवार की रजामंदी से रिश्ता तय हुआ. दोनों पक्षों ने मिलकर विवाह की तैयारियां कीं, मेहमान आए, मंगल गीत गूंजे और शुभ घड़ी में दुल्हा दुल्हन की शादी हुई और शुभ समय पर दुल्हन को ससुराल के लिए विदा किया गया. ये सब वैसा ही था, जैसा कि अमूमन शादियों में होता है. लेकिन इस प्रेम और विश्वास की शुरुआत वाले पति-पत्नी के रिश्ते में पहला तूफान उसी रात आ गया, जिसे सबसे खास रात माना जाती है- सुहागरात.
अगर छुआ तो काट दूंगी! कप्तान निषाद का आरोप है कि शादी की पहली ही रात सितारा ने उसे खुद को छूने से मना कर दिया. और सिर्फ मना ही नहीं किया, बल्कि धमकी दी कि अगर उसने पास आने की कोशिश की तो वह या तो खुद को मार डालेगी या फिर उसकी जान ले लेगी. इस घटना से कप्तान सहम गया. वो समझ नहीं पा रहा था कि आखिर उसकी नई नवेली दुल्हन उसके साथ ऐसा क्यों कर रही है. कप्तान के मुताबिक, अगले ही दिन से सितारा हर रात चाकू लेकर सोने लगी.
सितारा के मोबाइल पर अमन का मैसेज! इसी दौरान एक दिन इत्तेफाक से कप्तान ने सितारा का मोबाइल देख लिया. जिसमें उसे सितारा के मोबाइल चैट में अमन नाम के किसी शख्स के मैसेज मिले. एक मैसेज में लिखा था, 'अगर कप्तान कुछ बोलेगा तो उसे 10–20 लड़कों से मरवा देंगे.' कप्तान दावा करता है कि यही वो लम्हा था जब उसे इस शादी के पीछे छुपे इरादों पर शक हुआ.
समझौते के बाद ससुराल से भागी सितारा मामला और रिश्ता बिगड़ता देख कप्तान और उसके परिवार ने सितारा के परिजनों को बुलाकर उनसे बातचीत की. एक पंचायत जैसी बैठक हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने लिखित समझौता किया कि अब सितारा एक जिम्मेदार पत्नी की तरह व्यवहार करेगी. वह कुछ दिन मायके गई, फिर वापस लौट आई. कुछ दिनों तक सब शांत रहा. लेकिन फिर वो हुआ जिससे पूरा परिवार सन्न रह गया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








