
पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को राहत, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर दी जमानत
AajTak
पोर्नोग्राफी केस में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है. 50 हजार के मुचलके पर कोर्ट ने राज कुंद्रा को जमानत दी.
पोर्नोग्राफी केस में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है. मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर राज कुंद्रा को जमानत दी. राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के आरोप हैं. 19 जुलाई को पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को अरेस्ट किया गया था. राज के अलावा कई और लोगों को भी पुलिस ने अरेस्ट किया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










