
पैसों के लिए दुश्मन बने दो भाई, बड़े ने छोटे को चाकू से उतार दिया मौत के घाट
AajTak
केरल के मलप्पुरम में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. 52 साल के वरगिस की उनके ही बड़े भाई राजू (54) ने चाकू मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पैसों को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था. पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
केरल के मलप्पुरम जिले में शुक्रवार रात दो सगे भाइयों के बीच पैसों के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. 52 साल के वरगिस की उनके बड़े भाई राजू ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 9:40 बजे की है. राजू अपने छोटे भाई वरगिस के नायिक्कनकूली, मोडप्पोइका स्थित घर पहुंचा, जहां पहले दोनों के बीच बहस हुई.
बहस बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल गई और राजू ने चाकू निकालकर वरगिस पर हमला कर दिया. घायल वरगिस को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पैसों को लेकर दोनों में था विवाद
वझिक्कडावू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारियों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पैसों को लेकर तनातनी थी. वरगिस ने अपने बड़े भाई राजू को कुछ धन उधार दिया था, जिसे राजू ने कथित तौर पर शराब पर खर्च कर दिया.
इस पर वरगिस ने हाल ही में राजू को चेतावनी दी थी. पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश के चलते राजू ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया. उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








