
'पैसों की बहुत जरूरत है...', बार-बार डिमांड कर रहा था आतंकी आदिल, दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों ने आतंकी आदिल की डिलीट हुई व्हाट्सएप चैट बरामद की है, जिसमें वह 5 से 9 सितंबर तक बार-बार एडवांस सैलरी मांग रहा था. एजेंसियों को शक है कि यही रकम दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई.
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को आतंकी आदिल की व्हाट्सएप चैट मिली है, जिसमें वह बार-बार पैसों की मांग कर रहा था. ये चैट आदिल के फोन से डिलीट की गई थी, जिसे जांच एजेंसियों ने बरामद किया है. चैट 5, 6, 7 और 9 सितंबर की बताई जा रही है. इन चैट्स में आदिल पैसों के लिए गिड़गिड़ाता हुआ और उन्हें क्रेडिट करने के लिए विनती करता दिखाई दे रहा है.
आदिल लगातार एडवांस सैलरी की मांग कर रहा था. जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन्हीं पैसों का इस्तेमाल धमाके के लिए किया गया होगा. पूछताछ में आतंकी मुज़म्मिल ने जांच एजेंसियों को बताया कि आदिल को 'ट्रेजरार' यानी कोषाध्यक्ष बोला जाता था.
दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल हुए कुल 26 लाख रुपये में से 8 लाख रुपये आदिल ने दिए थे. चैट में आदिल बार-बार लिख रहा है कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है और उसे पैसों के लिए पागल बताया गया है.
चैट में दिखी पैसों की तंगी
आदिल की व्हाट्सएप चैट उसकी पैसों की सख्त जरूरत को दर्शाती है. 5 सितंबर की चैट में आदिल ने लिखा, "गुड आफ्टरनून सर.... मैंने सैलरी क्रेडिट करने के लिए रिक्वेस्ट की थी. आपकी बहुत मदद होगी सर... पैसों की बहुत ज़रूरत है." इसके बाद वह कहता है कि पैसे उसके पहले दिए गए अकाउंट में ही डाल दिए जाएं.
अगले ही दिन, 6 सितंबर को आदिल फिर से मैसेज करता है, "गुड मॉर्निंग सर आप कर दीजिए. आपका आभार रहेगा." 7 सितंबर को उसकी मांग और तेज हो जाती है, जब वह लिखता है, "सर, सैलरी जल्द से जल्द चाहिए. पैसे चाहिए... प्लीज़, आपकी बहुत मदद होगी.". 9 सितंबर को भी आदिल गिड़गिड़ाते हुए कहता है, "प्लीज़ कल कर दीजिए. मुझे बहुत ज़रूरत है सर.".

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










