
पैरों के नीचे से खिसकी जमीन... बेटे को पता चली पिता की 'सीक्रेट लाइफ', मगर उनकी मौत के बाद
AajTak
इस शख्स के पिता की मौत कैंसर की वजह से हुई थी. उसने पिता की मौत के बाद जब उनका सामान देखा, तो वो हैरान रह गया. इससे उसके सामने अपने पिता की पूरी सीक्रेट लाइफ खुल गई, जिसमें कई गहरे राज छिपे थे.
एक शख्स को अपने पिता की मौत के बाद उनकी सीक्रेट लाइफ के बारे में पता चला है. उसके सामने वो गहरे राज थे, जो उसके पिता ने उससे पूरी जिंदगी छिपाए रखे. ये कहानी ब्रिटेन के रहने वाले जो जैक्वेस्ट ओटेंग की है. उनके पिता की मौत प्रोस्टेट कैंसर की वजह से 64 साल की उम्र में हो गई थी. तब लोगों ने कहा कि वह बहुत जल्दी दुनिया छोड़ गए. पिता की मौत के कुछ दिन बाद ही जो को पता चला कि वो 64 नहीं बल्कि 75 साल के थे. वो अपनी उम्र को लेकर झूठ बोलते रहे.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, जो ने अब अपनी कहानी दुनिया के साथ शेयर की है. उनके पिता की मौत अप्रैल 2011 में हुई थी. उनके सामने अभी केवल एक राज खुला था, जो है पिता की उम्र का. अभी और भी कई बडे़ खुलासे होने बाकी थे. अगले कई हफ्तों तक जो पिता के छोड़े गए सामान को देखते रहे. उनका कहना है, 'मुझे ऐसी बहुत सी चीजें मिलीं, जिन्हें देखकर मैं सोच में पड़ गया कि ये शख्स कौन था, जिसने मुझे बड़ा किया है? और उसने मुझसे और कौन सी चीजें छिपाई थीं?'
80 के दशक में जो की मां से मिले
जो ने बताया कि उनके पिता का जन्म अफ्रीकी देश घाना में हुआ था और वह पढ़ाई करने के लिए ब्रिटेन आए थे. वह 80 के दशक में एक संगठन से जुड़े, जो नस्लवाद के खिलाफ काम करता है. 80 के दशक के आखिर में जो के पिता की मुलाकात उनकी मां से हुई. पूरा परिवार तब एक साथ रहता था. जब जो सेकेंडरी स्कूल में आए, तो उनके माता-पिता अलग हो गए. तब उनके पिता ने उनसे कहा था कि वह 13 भाई बहन हैं लेकिन कभी अपने परिवार के बारे में कुछ नहीं बताया. न ही उनके नाम बताए, न ही तस्वीरें दिखाईं.
जो ने बताया कि जब वो किशोरावस्था में थे, तभी उनके पिता को कैंसर होने का पता चला. जिसके बाद उनका इलाज हुआ और वह ठीक भी हो गए. लेकिन कैंसर 2010 में फिर से लौट आया लेकिन इस बार पिता ने उन्हें बीमारी के बारे में नहीं बताया. एक दिन उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई. इलाज सफल नहीं हो सका और अप्रैल 2011 में मौत हो गई. तब जो पूरी तरह टूट चुके थे. जब वह पिता की मौत के बाद उनके कमरे में गए, तो उन्हें कुछ दस्तावेज मिले. जिनमें उनके पिता का घाना का पासपोर्ट भी था. जिसमें उनके पैदा होने का साल 1936 लिखा था. जबकि जो के पिता ने उन्हें 1947 बताया था.
इससे जो गुस्सा हुए. उन्होंने अपनी मां को फोन किया और इस बारे में पूछा. वो कुछ नहीं जानती थीं. क्योंकि वो ज्यादा वक्त तक जो के पिता के साथ नहीं रही थीं. लेकिन इस सबके बारे में सुनकर हैरान थीं. जब पिता के सहकर्मियों से बात की तो उन्होंने बताया कि वह कुछ साल पहले ही असल उम्र के बारे में जान गए थे, और उनसे रिटायरमेंट लेने को बोल रहे थे. जिससे जो के पिता ने इनकार कर दिया.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










