
पैरेंट्स ने दूसरे स्कूल में करा दिया एडमिशन तो नाराज हो गई लड़की, किडनैपिंग की झूठी कहानी से उड़ाए होश
AajTak
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून (Dehradun) में नए स्कूल में एडमिशन से नाराज नाबालिग लड़की ने अपने अपहरण की झूठी सूचना दी. सच का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने गहनता से मामले की जांच की. लड़की नए स्कूल में एडमिशन के चलते परिजनों से नाराज थी, जहां उसका कोई दोस्त नहीं था.
उत्तराखंड में राजधानी देहरादून (Dehradun) में नए स्कूल में एडमिशन से नाराज युवती ने अपने अपहरण की झूठी कहानी सुना दी. सच का खुलासा, तब हुआ जब पुलिस ने गहनता से मामले की जांच की,नाबालिक नए स्कूल में एडमिशन करने से परिजनों से नाराज थी जिसके चलते छात्रा ने परिजनों को डराने के लिए कहानी बुनी हालांकि पुलिस ने गहनता से जांच के बाद मामले का खुलासा कर दिया.
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र का है. यहां एक नाबालिग बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी. इस मामले में जब पुलिस ने पड़ताल की तो कहानी कुछ और ही निकली. दरअसल. नाबालिग लड़की का एडमिशन नए स्कूल में करवा दिया गया था. इसी बात को लेकर वह परेशान थी.
यहां देखें वीडियो
पुलिस को सूचना मिली थी कि 15 अप्रैल को कोतवाली पटेल नगर के चमन विहार कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का प्रयास किया गया. इसके बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने पड़ताल शुरू की.
यह भी पढ़ें: खुद के अपहरण की साजिश रचने वाली छात्रा इंदौर में मिली, दोस्त संग विदेश जाने के लिए रची थी किडनैप की झूठी कहानी
नाबालिग लड़की ने बताया कि शाम करीब 7:00 बजे ट्यूशन से घर आते समय कार सवार दो युवकों ने उसे जबरन अपनी कार में बैठाया और उसके अपहरण का प्रयास किया. वह बमुश्किल बाहर निकलकर भागने में सफल रही. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की और पड़ताल शुरू की. जांच में मामला झूठा निकला. इसके बाद नाबालिग की काउंसलिंग की गई तो लड़की ने सच बता दिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










