
पैगंबर मामले में अलकायदा की धमकी, दिल्ली-मुंबई-यूपी और गुजरात में आत्मघाती हमले करेंगे
AajTak
आतंकी संगठन अल कायदा ने ऑफिशल मीडिया चैनल के जरिए धमकी दी है कि वह भारत में आत्मघाती हमले करने के लिए तैयार है.
आतंकी संगठन अल कायदा ने भारत में आत्मघाती हमले करने की धमकी दी है. उसने आधिकारिक तौर पर धमकी दी कि वह गुजरात, यूपी, बॉम्बे और दिल्ली में आत्मघाती हमने करने के लिए तैयार है. साथ ही उसने कहा कि जल्द ही बीजेपी का अंत होगा. टीबी डिबेट के दौरान बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के बयान के बाद अल कायदा ने यह धमकी दी है. उसने अपने मैसेज में डिबेट का भी जिक्र किया है.
अलकायदा ने कहा कि कुछ दिन पहले हिंदुत्व के प्रचारक ने टीबी डिबेट के दौरान इस्लाम धर्म और पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया था. उनके बयानों से दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची थी.
अलकायदा ने आगे कहा कि हम पैगंबर के अपमान का बदला लेंगे. हम दूसरों से इस लड़ाई में शामिल होने के लिए कहेंगे. हम उन लोगों को मार देंगे जो पैगंबर मोहम्मद का अपमान करते हैं. हम अपने और अपने बच्चों के शरीर में विस्फोटक बांधेंगे ताकि ऐसे लोगों को उड़ाया जा सके.
पैगंबर मुहम्मद के अपराधियों को हम माफ नहीं करेंगे. दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में भगवाधारियों का अंत करेंगे. वह न अपने घर में छुप पाएंगे औन न ही सुरक्षाबल उन्हें बचा पाएंगे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







