
पेरिस में ओलंपिक से पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ गैंगरेप, मदद मांगती CCTV में दिखी पीड़िता
AajTak
ओलंपिक से कुछ दिन पहले पेरिस में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ 5 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है. पीड़िता ने खुद के साथ दुष्कर्म होने के बाद एक कबाब की दुकान में शरण ली, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
फ्रांस में दो दिन बाद ओलंपिक की शुरुआत होनी है. लेकिन इससे पहले एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है. पेरिस की राजधानी फ्रांस में ऑस्ट्रेलिया की एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है.
पुलिस के मुताबिक,'ओलंपिक से कुछ दिन पहले पेरिस में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ 5 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है. पीड़िता ने खुद के साथ दुष्कर्म होने के बाद एक कबाब की दुकान में शरण ली, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फ्रांसीसी पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई की आधी रात के बाद महिला के साथ गैंगरेप के साथ ही मारपीट भी की गई. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.'
कबाब दुकान में शरण मांगती दिखी महिला
फ्रेंच मीडिया के मुताबिक महिला ने घटना की सूचना तब दी, जब वह घटना के बाद राजधानी के पिगले इलाके में एक कबाब की दुकान में शरण मांग रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में वह दुकान में भागती हुई दिखाई दे रही है. वह अपने फटे हुए कपड़े के साथ कर्मचारियों से मदद मांग रही थी. सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि उसके दुकान में पहुंचने के बाद एक आदमी दुकान में घुसता है. वह कुछ खाने का ऑर्डर देने से पहले महिला की पीठ थपथपाता है.
आरोपियों ने चुराया महिला का मोबाइल
आदमी से डरकर महिला इशारा करती है कि वह उस ग्रुप में शामलि है, जिसने उसके साथ गैंगरेप किया है. उसके यह बताने के बाद कबाब दुकान का एक कर्मचारी आरोपी का विरोध करता है. इस दौरान आरोपी रेस्टोरेंट से बाहर चला जाता है. जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने महिला का मोबाइल भी चुरा लिया. इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद पूरे फ्रांस के लोगों में गुस्सा है. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी इस घटना को लेकर चिंता जाहिर की है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











