
पेट्रोल-डीजल व CNG की कीमतों के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे Ola-Uber के टैक्सी ड्राइवर
AajTak
पेट्रोल-डीजल व सीएनजी की कीमतों के विरोध में 11 अप्रैल को Ola-Uber टैक्सी ड्राइवर (Taxi Drivers) हड़ताल पर रहेंगे. संयुक्त संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें सुनी नहीं गईं तो 18 अप्रैल को दिल्ली के सभी बॉर्डर जाम कर देंगे.
पेट्रोल-डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों के विरोध में Ola-Uber टैक्सी ड्राइवर (Taxi Drivers) 11 अप्रैल को हड़ताल पर रहेंगे. उनका कहना है कि वे सीएनजी, पेट्रोल व डीजल के रोज बढ़ रहे मूल्य से परेशान हैं. इसको लेकर दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के टैक्सी चालक 11 अप्रैल को गाड़ियां नहीं चलाएंगे. गाड़ियां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी करके बढ़ती कीमतों पर विरोध दर्ज कराएंगे.
संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि टैक्सी चालकों की परेशानी आज के समय में न तो सरकार सुन रही है और न ही कंपनी. कभी 30 प्रतिशत कमीशन, कभी पेनॉल्टी, कभी ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता है. इन सब से तंग आकर अब टैक्सी चालक परेशान हो रहे हैं. उनका कहना है कि अगर 11 अप्रैल को हड़ताल के बावजूद कोई हल नहीं निकला तो सोमवार 18 अप्रैल को दिल्ली के सभी बॉर्डर पर टैक्सी खड़ी कर दिल्ली में एंट्री बंद करने पर मजबूर होना पड़ेगा.
'दिल्ली सरकार के तय रेट से कम नहीं दे कोई कंपनी'
इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जो रेट दिया है, अगर कोई कंपनी उससे कम रेट चालक को देती है तो उस पर दंड का प्रावधान हो. दिल्ली की जनता को हो रही असुविधा के लिए सरकार दोषी है. आज टैक्सी चालक अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला नहीं करवा पा रहे हैं. कोई अपनी गाड़ी की फिटनेस नहीं करवा पा रहा है तो कोई बीमा नहीं करवा पा रहा है, क्योंकि उनके पास पैसे नहीं हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







