
पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं हो रहे लेकिन मंत्रियों के बयान घाव पर नमक छिड़कने के लिए काफी हैं!
AajTak
केंद्रीय मंत्री से लेकर प्रदेश मंत्री तक, ऐसे बयान सुनने-देखने को मिल रहे हैं कि आम आदमी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाए. किसी को पेट्रोल-डीजल के दाम कम लग रहे हैं, तो कोई रेट को 200 रुपये तक पहुंचने का इंतजार कर रहा है.
देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू चुके हैं, शायद ही कोई ऐसा रिकॉर्ड है जो अभी ना टूटा हो. शतक तो कई राज्यों में पहले ही लग चुका है, अब तो नए कीर्तिमान रचने की देरी दिख रही है. अब ये बढ़ते दाम कैसे कम होंगे, कब कम होगें, कोई नहीं बता पा रहा, लेकिन मंत्रियों के ऊटपटांग बयान और तथ्यहीन तर्कों ने घावों पर नमक छिड़कने का काम जरूर कर दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











