पेट्रोल-डीजल और LPG के दामों को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा, कीमतों को घटाने की मांग
ABP News
रसोई गैस की कीमत में 15 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि दाम में कमी करके आम लोगों को राहत प्रदान की जाए.
नई दिल्ली: कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमत में 15 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम में कमी करके आम लोगों को राहत प्रदान की जाए.
पार्टी नेता अलका लांबा ने यह कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने नवरात्रि की शुरुआत में ही एलपीजी की कीमत बढ़ाकर लोगों को कष्ट दिया है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अब नवरात्रि की शुरुआत पर ही मोदी सरकार ने एलपीजी के दाम में 15 रुपये बढ़ा दिए. यह लोगों के लिए कष्ट है.’’

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












