
पेगासस मामलाः दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने ‘जासूसी’ मामले की जेपीसी जांच की मांग की
ABP News
जासूसी के मामले को लेकर लेकर देश के कई विपक्षी नेता मोदी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं. वहीं सरकार इस जासूसी के मामले को संसद में भी खारिज कर चुकी है.
नई दिल्लीः दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के फोन नम्बरों सहित कम से कम 300 फोन नंबरों की जासूसी करने के लिए इजराइली स्पाइवेयर ‘पेगासस’ के कथित इस्तेमाल की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की बुधवार को मांग की. अनिल कुमार ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम भी निगरानी वाले संभावित लक्ष्यों की सूची में है. उन्होंने दावा किया कि गांधी मौजूदा सरकार का "लक्ष्य" बने क्योंकि वह राफेल सौदे में भ्रष्टाचार, किसान आंदोलन और कोविड महामारी के कुप्रबंधन जैसे ‘‘असुविधाजनक मुद्दों’’ को लगातार उठाते रहे हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












