
पेंशन जमा कर देश के लिए जीते मेडल, सरकार की बेरुखी से नाराज 'गोल्डन दादी'
AajTak
दर्शना देवी ने बताया कि वो अबतक 40 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं और कमलेश देवी ने 22 मेडल जीते हैं. जिस तरह से उन्होंने देश का नाम रोशन किया है वैसा सम्मान उन्हें नहीं मिला. जिसकी वजह से वो उदास हैं और खेल छोड़ने का मन बना रही हैं.
हरियाणा के पानीतप की रहने वाली गोल्डन दादी दर्शना देवी (80) और 65 साल की कमलेश देवी का कहना है कि वो नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. लेकिन प्रशासन और सरकार की तरह से उन्हें कोई मदद नहीं मिली है. जो पेंशन उन्हें सरकार की तरफ से मिलती है उसी को थोड़ा- थोड़ा जमाकर वो देश और विदेश में होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती हैं.
दर्शना देवी ने बताया कि वो अबतक 40 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं और कमलेश देवी ने 22 मेडल जीते हैं. जिस तरह से उन्हें देश का नाम रोशन किया है वैसा सम्मान उन्हें नहीं मिला. दर्शना देवी ने बताया कि वह रोजाना कई घंटे प्रैक्टिस करती हैं और देसी खुराक खाती हैं, परिजनों से उन्हें पूरा सपोर्ट है.
देश के लिए पदक जीतने वाली 'गोल्डन दादी' छोड़ना चाहती हैं खेल
80 साल की गोल्ड दादी उम्र के इस पड़ाव पर गोल्ड पर गोल्ड जीतकर अपने होने का अहसास दुनिया को करा रही हैं. उनका पसंददीदा खेल जैवलिन थ्रो है इसके अलावा वो 100 मीटर रेस में पदक जीत चुकी हैं.
वहीं कमलेश देवी लॉन्ग जंप में कमाल दिखा रही हैं. हाल ही में कमलेश देवी ने खेल मास्टर गेम्स में तीन-तीन गोल्ड मेडल जीते. दोनों इस बात से नाराज हैं कि सरकार और प्रशासन की तरफ से उन्हें अब तक कोई सम्मान नहीं मिला है.
पदक जीतने के बाद प्रशासन और सरकार की तरफ नहीं मिली कोई मदद

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










