
पेंशन की जानकारी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तर के चक्कर, आने वाला है ये ऐप
AajTak
Delhi Pension Scheme: अगर आप वृद्ध नागरिक और दिव्यांग पेंशन योजना के तहत दिल्ली सरकार से पेंशन लेते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. अब पेंशन से जुड़ी सभी जानकरी पाने के लिए आपको सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. राज्य सरकार द्वारा जल्द एक ऐप लॉन्च किया जाएगा जिसमें आप पेेशन की सभी जानकारी पा सकते हैं.
दिल्ली दिव्यांग पेंशन योजना और दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सरकार दिव्यांग नागरिकों और वृद्ध नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पेंशन देती है.अभी तक पेंशन से जुड़ी जानकारी लेने के लिए सभी नागरिकों को सरकारी दफ्तर जाना पड़ता था, लेकिन अब पेंशन योजना से जुड़े लोगों को केजरीवाल सरकार बड़ी सुविधा देने जा रही है.
अब दिल्ली में पेंशन धारकों को अपनी पेंशन की जानकारी लेने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. दिल्ली सरकार का समाज कल्याण विभाग ऐसा मोबाइल ऐप लॉन्च कर रहा है जिसके जरिए पेंशनर्स घर बैठे ही अपनी पेंशन की पूरी स्थिति जान सकेंगे.
समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, बुजुर्गों और दिव्यांगों को पेंशन का इंतजार उन्हें हमेशा रहता है, ताकि वह अपनी जरूरत का सामान खरीद सकें. इसलिए वे अपनी पेंशन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अक्सर सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी लगाते हैं. ऐसे में बुजुर्गों और दिव्यांगों की इस समस्या का समाधान करने के लिए दिल्ली सरकार का समाज कल्याण विभाग जल्द ही पेंशन ऐप लॉन्च करेगा.
मोबाइल ऐप बताएगा कब आएगी आपकी पेंशन :
दिल्ली के बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर बैठे ही उनकी पेंशन की जानकारी देने के लिए समाज कल्याण विभाग जल्द ही पेंशन ऐप लॉन्च करने जा रहा है.अब पेंशनर्स को अपने स्मार्टफोन पर मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ही पेंशन से जुड़ी सारी जानकारी हासिल होगी. पेंशन किस दिन आएगी और कितना समय लगेगा यह जानकारी भी मोबाइल ऐप पर मिलेगी.
साथ ही, दिल्ली के बुजुर्गों को घर तक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समाज कल्याण विभाग हर जिले में कमेटी का गठन करेगा. पेंशन धारकों की सहायता के लिए हर जिले में जिला सुविधा-सह-शिकायत निवारण समिति बनाई जाएगी जिसका काम यह सुनिश्चित करना होगा कि हर पेंशन धारक को डोरस्टेप असिस्टेंस यानी घर-घर जाकर सहायता मुहैया कराई जाए.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










