
पूर्व DMK नेता पर ED का बड़ा एक्शन, आलीशान बंगला, होटल और महंगी कारों सहित 55 करोड़ की संपत्ति जब्त
AajTak
पूर्व DMK नेता पर ED का बड़ा एक्शन, आलीशान बंगला, होटल और महंगी कारों सहित 55 करोड़ की संपत्ति जब्त
पूर्व DMK नेता पर ED ने बड़ा एक्शन लिया है. जांच एजेंसी ने उनका आलीशान बंगला, होटल और महंगी कारों सहित 55 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है. ईडी ने यह एक्शन डीएमके के पूर्व पदाधिकारी जाफर सादिक और उनके सहयोगियों से संबंधित संपत्ति पर लिया है. पीएमएलए के प्रावधानों के तहत 14 अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं. जेएसएम रेजीडेंसी होटल के अलावा एक आलीशान बंगला, जगुआर और मर्सिडीज जैसी 7 महंगी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं. जांच एजेंसी का दावा है कि संपत्तियों को आपराधिक गतिविधियों के जरिए हासिल किया गया था.
प्रवर्तन निदेशालय ने 55.30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. यह एक्शन एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह के स्यूडोएफेड्राइन और केटामाइन की तस्करी की जांच के बाद लिया गया है, जिसका सरगना जाफर सादिक बताया जा रहा है. एनसीबी और कस्टम विभाग की जांच के आधार पर ईडी ने तमिलनाडु में 15 ठिकानों पर तलाशी ली है.
ईडी की जांच से पता चला है कि जाफर सादिक अपने भाई मोहम्मद सलीम और अन्य लोगों के साथ मिलकर स्यूडोएफेड्रिन और अन्य मादक पदार्थों के निर्यात और छिपाने में सक्रिय रूप से शामिल था. वह अन्य व्यक्तियों और रिश्तेदारों के साथ कई फर्मों/संस्थाओं/कंपनियों का निदेशक/भागीदार है. इसका इस्तेमाल अपराध की आय को चैनलाइज करने और परत-दर-परत करने के लिए किया गया.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










