
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को ED का समन, बेटिंग ऐप केस में कल पूछताछ के लिए बुलाया
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को ईडी ने बुधवार को पूछताछ के लिए अपने दिल्ली दफ्तर में बुलाया है. संघीय जांच एजेंसी बेटिंग ऐप 1xBet मामले में उनका बयान दर्ज करेगी.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को ईडी ने बुधवार को पूछताछ के लिए अपने दिल्ली दफ्तर में बुलाया है. संघीय जांच एजेंसी बेटिंग ऐप 1xBet मामले में उनका बयान दर्ज करेगी. कुछ दिन पहले आज तक ने खबर ब्रेक की थी कि सुरेश रैना सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी की जांच के घेरे में हैं और उन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.
बेटिंग ऐप 1xBet ने सुरेश रैना को पिछले साल दिसंबर में अपना गेमिंग एम्बेसडर बनाया था. बेटिंग कंपनी ने तब कहा था, 'सुरेश रैना के साथ हमारी यह साझेदारी स्पोर्ट्स बेटिंग के फैंस को जिम्मेदारी के साथ बेटिंग के लिए प्रोत्साहित करेगी. इसलिए उनकी इस भूमिका को रेस्पॉन्सिबल गेमिंग एंबेसेडर का नाम दिया गया है और वह हमारे ब्रैंड के इस तरह के पहले एंबेसेडर हैं.'
यह भी पढ़ें: करोड़पति बनने के चक्कर में युवक ने बेटिंग ऐप पर गंवाए 80 लाख रुपये, अब बैन करने की मांग
ईडी ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के खिलाफ बीते कुछ समय में अपनी जांच तेज की है और ऐसे बेटिंग प्लेटफॉर्म्स का फिल्मी हस्तियों और क्रिकेटरों द्वारा किए जा रहे विज्ञापनों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है. प्रतिबंधित सट्टेबाजी प्लेटफार्मों 1xBet, FairPlay, Parimatch और Lotus365 के लिए विज्ञापन करने के मामले में चल रही जांच के हिस्से के रूप में, ईडी ने इससे पहले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह के साथ-साथ एक्टर सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से भी पूछताछ कर चुकी है.
यह भी पढ़ें: महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED की बड़ी छापेमारी, जब्त की गई ₹573 की संपत्ति
ईडी सूत्रों के मुताबिक, 'ये सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म अपने विज्ञापनों में 1xbat और 1xbat स्पोर्टिंग लाइन्स जैसे छद्म नामों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन विज्ञापनों में अक्सर क्यूआर कोड होते हैं जो उपयोगकर्ताओं को सट्टेबाजी वाली साइटों पर भेज देते हैं. यह भारतीय कानून का खुला उल्लंघन है. ऐसे बेटिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए विज्ञापन करने वाले कुछ मशहूर हस्तियों को नोटिस जारी किए गए हैं.' रिपोर्ट में कहा गया है कि ये प्लेटफॉर्म अक्सर खुद को स्किल-बेस्ड गेमिंग प्लेटफॉर्म के रूप में प्रचारित करते हैं, लेकिन वे फर्जी एल्गोरिदम का उपयोग करके अवैध सट्टेबाजी जैसे काम करते हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








