
'पूर्वी लद्दाख में हालात स्थिर लेकिन अप्रत्याशित', चीन सीमा विवाद पर बोले आर्मी चीफ मनोज पांडे
AajTak
भारत और चीन के बीच लंबे समय से गतिरोध जारी है. अब दोनों देशों के बीच मसलों को सुलझाने के लिए 17वें दौरा की वार्ता शुरू होनी है. इससे पहले आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को पूर्वी लद्दाख के हालात पर एक बड़ा बयान दे दिया. इसके अलावा उन्होंने बताया कि चीन एलएसी पर बुनियादी ढांचों को तेजी से निर्माण कर रहा है.
भारत और चीन के बीच 30 महीने से भी ज्यादा वक्त से जारी गतिरोध के बीच आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में हालत स्थिर लेकिन अप्रत्याशित हैं. पीटीआई के मुताबिक एक कार्यक्रम में जनरल पांडे ने कहा कि भारत और चीन के बीच अगले दौर की सैन्य वार्ता में हम मुख्य रूप से डेमचोक और डेपसांग मसले का हल निकालने की कोशिश करेंगे. हम 17वें दौर की वार्ता की ओर आगे बढ़ रहे हैं.
सेना प्रमुख ने कहा कि टकराव के सात में से पांच बिंदुओं पर मसलों को बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया, लेकिन क्षेत्र में एलएसी पर चीनी सैनिकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है. हालांकि सर्दी बढ़ते ही सामूहि ट्रेनिंग पर आए कुछ पीएलए की वापसी के संकेत मिल रहे हैं.
पीटीआई के मुताबिक जनरल पांडे ने एलएसी पर बहुत सावधानी से काम काम को जारी रखने की बात कही, ताकि भारत के हितों की रक्षा की जा सके. साथ ही हर तरह के संकटों से निपटने के लिए तैयार रहा जा सके. उन्होंने कहा कि अगर मुझे एक वाक्य में पूर्वी लद्दाख के हालात का (स्थिति) वर्णन करना है, तो मैं कहूंगा कि स्थिति स्थिर है लेकिन अप्रत्याशित है.
बॉर्डर पर बेरोकटोक विकास कर रहा चीन
जनरल पांडे ने बताया कि चीन एलएसी के पास बेरोकटोक बुनियादी ढांचों का विकास कर रहा है. वह हेलीपैड, हवाई क्षेत्र और सड़कों का निर्माण कर रहा है. चीन ने जी 695 हाईवे का निर्माण किया है, जो एलएसी के समानांतर है. यह हाईवे न केवल सेना को आगे बढ़ने की क्षमता देगा बल्कि सेना को एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर तक भेजने में काफी मददगार साबित होगा.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक आर्मी चीफ ने आगे कहा- “जहां तक हमारी तैयारियों का संबंध है, वर्तमान में सर्दियों के मौसम के अनुकूल हमारी तैयारी जारी है लेकिन हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारे पास किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने में सक्षम होने के लिए पर्याप्त बल और पर्याप्त भंडार है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



