
'पूर्वांचलियों को रोहिंग्या-बांग्लादेशी कहने की हिम्मत कैसे हुई?', राज्यसभा में BJP पर बरसे संजय सिंह, जोरदार हंगामा
AajTak
राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम काटने का मुद्दा उठाया. इस दौरान सदन में जोरदार हंगामा हुआ.
राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. राज्यसभा में संजय सिंह ने दिल्ली चुनाव से पहले मतदाता सूची से नाम काटे जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि तुगलकाबाद के बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटवाए हैं. संजय सिंह के इस आरोप पर आसन से उपसभापति हरिवंश ने कहा कि इसे ऑथेंटिकेट कीजिएगा. संजय सिंह ने कहा कि इसे ऑथेंटिकेट करूंगा. इस पर नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि संजय सिंह ने जो मुद्दा उठाया है, नाम काटने का प्रावधान भी उसी संविधान में है जिस पर हम चर्चा कर रहे हैं.
जेपी नड्डा ने कहा कि देखने वाली बात है कि वो बांग्लादेशी-रोहिंग्या तो नहीं, जिनके नाम काटे जा रहे हैं. इसके बाद संजय सिंह ने राम सिंह समेत कई मतदाताओं के नाम पढ़े और कहा कि पूर्वांचली भाइयों को रोहिंग्या-बांग्लादेशी कहने की इनकी हिम्मत कैसे हुई. उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वांचली भाई मेहनत कर पसीना बहाते हैं. पूर्वांचल के लोग इनकी जमानतें जब्त कराएंगे. ये चुनाव घोटाले से जीतना चाहते हैं.संजय सिंह ने कहा कि ये चाल दिल्ली में चलेगी नहीं. चुनाव ही निपटाने पे लगे हैं. चुनाव ही गड़बड़ कर देंगे तो संविधान कैसे बचेगा.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या की बात हुई. पिछले 10 साल से किसकी सरकार है. क्या यहां ट्रंप की सरकार है, क्या ओबामा की सरकार है. 10 साल से यहां महामानव की सरकार है. उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि सीमा की सुरक्षा किसके जिम्मे है. बांग्लादेश की सीमा किससे लगती है, त्रिपुरा, असम, बंगाल से लगती है. संजय सिंह ने कहा कि कोई बाांग्लादेशी वहां से झारखंड, बिहार, यूपी पार करके दिल्ली कैसे आ गया. आपलोग घास छील रहे थे क्या?
उन्होंने कहा कि 10 साल में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिया दिल्ली से भगाया हो तो उसका नाम बताओ ना. राजनीति क्यों करते हो. संजय सिंह ने कहा कि अडानी बांग्लादेश को बिजली सप्लाई करता है. भारत की बिजली चोरी करके बांग्लादेशियों का घर रोशन करते हो. हमको ज्ञान बता रहे हो. उन्होंने कहा कि झारखंड की बिजली चोरी करके अडानी बांग्लादेश को पहुंचाता है. ये दोहरी नीति नहीं चलेगी. आपके लड़के कतर के शेखों के साथ बिजनेस करेंगे, यहां मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की बात करोगे.
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में आ रहे हो, एकदम शांति से आना. यहां पर गंदी राजनीति की और हिंदू-मुसलमान किया तो हमने दिल्ली वालों को सिखा दिया है. वो स्कूल-अस्पताल कहेंगे. यहां तानाशाही-दादागिरी मत दिखाना. उन्होंने कहा कि तीन बार से हार रहे हो तो सोच रहे हो वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करा दोगे, इससे काम नहीं चलेगा. संजय सिंह ने कहा कि ये देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा, किसी के फरमान से नहीं चलेगा. यहां इंडिया गठबंधन है, वहां ईडी गठबंधन है.
यह भी पढ़ें: 'जिन्हें आपत्ति है उन्हें पर्ची दे दीजिए', जब संसद की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग पर उठे सवाल तो शाह ने दिया स्पीकर को सुझाव

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










