
पूरे विधि-विधान के साथ खुले बदरी विशाल के कपाट, पहले दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़
AajTak
बद्रीनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान से खोल दिए गए. पहले दिन भगवान बद्रीविशाल दर्शन के लिए भक्तों का उत्साह चरम पर है और हर तरफ जयकारे लग रहे हैं. पारंपरिक लोक नृत्य-संगीत के साथ आर्मी बैंड की धुनें बजाई गईं. मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया. बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई. देखें न्यूज बुलेटिन.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











