
पूरे देश में SIR की तैयारियों पर चुनाव आयोग का दूसरा सम्मेलन, लक्ष्य और चुनौतियों पर हो रही चर्चा
AajTak
भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियां जोरों पर हैं. चुनाव आयोग के दो दिवसीय सीईओ सम्मेलन में अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें उपलब्धियों, कमियों और भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा हुई.
देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रव्यापी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की तैयारियां शुरू हो गई हैं. चुनाव आयोग का दो दिवसीय सीईओ सम्मेलन भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) में शुरू हो गया है.
भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के दो दिवसीय सम्मेलन में बुधवार को इस मिशन में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई. सभी राज्यों के सीईओ ने अपनी-अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करते हुए उपलब्धियों और कमियों के साथ उन्हें पूरा करने के लक्ष्य और दिक्कतों का जिक्र किया.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता
सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की. उनके साथ सहयोगी निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी मौजूद रहे. आयोग ने राष्ट्रव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास के लिए सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के कार्यालयों की तैयारियों का आकलन किया.
10 सितंबर को आयोजित हुआ था पिछला सम्मेलन
यह सम्मेलन 10 सितंबर, 2025 को आयोजित एसआईआर तैयारी सम्मेलन के अनुवर्ती के रूप में आयोजित किया जा रहा है. उस सम्मेलन के दौरान सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने अंतिम पूर्ण एसआईआर के अनुसार अपने-अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में मतदाताओं की संख्या, अंतिम एसआईआर की अर्हता तिथि और मतदाता सूची पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी थीं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










