
पूरे गुजरात में शराब बिक्री शुरू करने की उठने लगी मांग, गिफ्ट सिटी की पहल का सूरत ने किया स्वागत
AajTak
गिफ्ट सिटी में शराब छूट पर गुजरात सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए पूरे गुजरात में शराब बिक्री शुरू करने की मांग उठने लगी है. सूरत के लोगों का कहना है कि सरकार को पूरे राज्य में लगी शराबबंदी हटानी चाहिए. इससे लोग शराब पीने के लिए सीमावर्ती राज्यों में नहीं जाएंगे और सरकार को भी राजस्व का लाभ होगा.
गुजरात सरकार ने गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में शराब बेचने और पीने की अनुमति दे दी है. इसे लेकर सूरत के लोग पूरे गुजरात में शराब की बिक्री करने और पीने देने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं. सिर्फ पुरुष नहीं, बल्कि महिलाएं भी ये मांग कर रही हैं.
गांधीनगर की गिफ्ट सिटी में गुजरात सरकार द्वारा शराब पीने और बेचने की अनुमति दिए जाने का स्वागत सूरत के लोगों ने किया. लोगों का कहना है कि गुजरात में कागज पर शराबबंदी है. शराब तो हर जगह बिकती है. लिहाजा, सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि लोग सरकारी और गुणवत्तापूर्ण शराब खुलकर पी सकें.
पूरे गुजरात में शराब की पाबंदी हटाने से सरकार को भी आर्थिक रूप से फायदा होगा. सूरत या गुजरात के सीमावर्ती इलाकों के लोग पड़ोसी राज्यों में शराब पीने नहीं जाया करेंगे. शराब बिक्री शुरू होने से कई तरह के फायदे भी होंगे. सरकार को राजस्व का लाभ होगा.
निवेश करने वाली कंपनियों ने उठाया था मुद्दा
गुजरात में शराबबंदी के बीच सरकार ने गिफ्ट सिटी में शराबबंदी में छूट का बड़ा फैसला लिया है. यहां रहने वाले, काम करने वाले और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के विजिटर्स के लिए शराबबंदी के नियमों में ढील दी गई है. इसके तहत वाइन एंड डाइन फैसिलिटी में सरकार की तरफ से स्पेशल परमिट दिए जाएंगे, जहां बैठकर लोग शराब पी सकेंगे. माना जा रहा है कि गिफ्ट सिटी में निवेश करने वाली कंपनियों की ओर से कई बार शराबबंदी के मुद्दे को उठाने के बाद सरकार ने यह फैसला किया है.
पिछले दरवाजे से शराबबंदी हटाना चाहती सरकार- कांग्रेस सरकार के इस फैसले का कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है. विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा ने आरोप लगाया कि राज्य में पिछले दरवाजे से सरकार शराबबंदी हटाना चाहती है. आज एक जगह के लिए छूट दी गई है. आने वाले दिनों में दूसरी जगह के लिए भी इस तरह के नियम बनाए जाएंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










