
'पूरा बांग्लादेश हिल जाएगा...', हादी को शूट करने से पहले आरोपी ने गर्लफ्रेंड से क्या कहा था
AajTak
सिंगापुर में कट्टर भारत-विरोधी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में व्यापक विरोध-प्रदर्शन और हिंसा भड़क उठी है. हमले का मुख्य आरोपी फैसल करीम अभी फरार है. जांच में पता चला है कि हादी पर किया गया हमला एक संगठित साजिश था.
गुरुवार रात बांग्लादेश में हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए. सिंगापुर में कट्टर भारत-विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद देशभर में विरोध-प्रदर्शन और हिंसा भड़क उठी. मीडिया हाउसों, सांस्कृतिक केंद्रों और यहां तक कि बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के आवास को भी आग के हवाले कर दिया गया. दंगाइयों ने एक हिंदू व्यक्ति को ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार दिया गया और बाद में चौराहे पर लटकाकर जला दिया गया.
पिछले हफ्ते 12 दिसंबर को ढाका में बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने उस्मान हादी को गोली मारी थी. इस हमले का मुख्य आरोपी और कथित शूटर फैसल करीम है. जांच में सामने आया है कि गोलीबारी से एक रात पहले फैसल ने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था कि 'कुछ ऐसा होने वाला है, जो पूरे बांग्लादेश को हिला देगा.'
गोली लगने के बाद हादी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मोहम्मद यूनुस प्रशासन की निगरानी में उन्हें एयर एम्बुलेंस से सिंगापुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद बांग्लादेश में हालात बेहद खराब हो गए हैं. फरवरी 2026 में प्रस्तावित चुनावों से पहले बांग्लादेश अराजकता की गिरफ्त में आ गया है.
बांग्लादेशी जांच एजेंसियों के अनुसार, ढाका के बाहरी इलाके सावर के एक रिजॉर्ट में ठहरे फैसल ने अपनी करीबी सहयोगी और गर्लफ्रेंड मारिया अख्तर लीमा से कहा था कि अगले दिन 'पूरे देश को झकझोर देने वाली' घटना होगी. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, फैसल ने उसे हादी का एक वीडियो भी दिखाया था. जांचकर्ताओं का कहना है कि यह बयान बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है.
जांच में सामने आया है कि यह हमला एक संगठित साजिश का नतीजा था. पुलिस के मुताबिक, एक पूर्व काउंसलर को इसका मास्टरमाइंड माना जा रहा है और कम से कम 20 लोग फंडिंग, हथियारों की व्यवस्था, हमले और फरार होने में शामिल थे. अब तक रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
छापेमारी के दौरान हथियार, गोलियां, मैगजीन और करोड़ों टका के चेक बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि हमले में इस्तेमाल बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी और सबूत मिटाने के लिए नंबर प्लेट बदली गई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










