
पुष्पा 2 का 'सेंसेशनल' गाना 1 मई को होगा रिलीज, सामने आया अल्लू अर्जुन का मासी अवतार
AajTak
अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए बड़ी न्यूज है. फिल्म पुष्पा 2 के पहले सिंगल 'पुष्पा पुष्पा' के रिलीज की घोषणा हुई है. 6 भाषाओं में पहला सिंगल 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज होगा, जिसमें तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली शामिल हैं. फिल्म से अल्लू अर्जुन का नया पोस्टर भी रिलीज हुआ है.
जब से 'पुष्पा 2: द रूल' की झलक रिलीज हुई है, तब से फैंस और दर्शक अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म के भव्य टीज़र को देखकर उत्साहित हैं. पुष्पा के रूप में अल्लू अर्जुन का मास जथारा लुक एक कमर्शियल पॉटबॉयलर होने का वादा करता है.
पुष्पा का फैंस के लिए सरप्राइज
आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर जारी की गई इस झलक ने डिजिटल दुनिया में तहलका मचा दिया था. टीज़र रिलीज़ के बाद, निर्माताओं ने 1 मई, 2024 को मूवी के पहले सिंगल 'पुष्पा पुष्पा' के रिलीज की घोषणा की है. 6 भाषाओं में पहला सिंगल 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज होगा, जिसमें तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली शामिल हैं.
1 मई को रिलीज होगा पहला गाना
इस खबर की घोषणा करते हुए, निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन को उनके सबसे बड़े अवतार में दिखाते हुए एक नया पोस्टर जारी किया और कैप्शन दिया- "सेंसेशनल सरप्राइज. सनसनीखेज गाना ✅🔥🔥. ये मचअवेटेड सॉन्ग 1 मई यानी कल शाम 5.04 बजे रिलीज होगा. #पुष्पापुष्पा का नारा हर जगह 💥💥
बंगाली में भी डब होगी फिल्म

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











