
पुलिस से बोला पति- 'पत्नी को थी नशे की लत, कई मर्दों से थे अवैध संबंध', इसलिए काट डाला
AajTak
सीतापुर में महिला की सिर कटी लाश कई टुकड़ों में मिली थी. पुलिस ने केस सुलझा लिया है. ज्योत्सना नाम की महिला की हत्या उसके पति पंकज ने ही की थी. उसने बताया ज्योत्सना को नशे की लत थी. गांव के कई लोगों से उसके शारीरिक संबंध भी थे. इसलिए मैंने दोस्तों की मदद से उसे मार डाला.
यूपी के सीतापुर में बोरे में बंद महिला सिर कटी लाश के टुकड़े मिले थे. पुलिस ने अब महिला के हत्यारों को गिरफ्तार किया लिया है. पुलिस ने बताया महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी. दो दोस्त की मदद से महिला की हत्या करने के बाद सिर धड़ से अलग करके और शव के कई टुकड़े करके अलग-अलग गांव के जंगलों में फेंक दिए थे.
सीतापुर एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि 9 नवंबर की रात रामपुर कलां थाना क्षेत्र के गुलहरियां गांव में बोरे में बंद महिला का शव कई टुकड़ों में मिला था. 18 घंटे बाद महिला का सिर भी बरामद हुआ था. हमने महिला का स्केच तैयार कराया था और उसके आधार पर पुलिस की कई टीमें आस-पास के जनपदों में महिला के बारे में जानकारी ले रही थीं.
पुलिस ने बताया महिला की पहचान लौना गांव की रहने वाली ज्योत्सना के रूप में हुई थी. जब पुलिस ने उसके घर जाकर पति पंकज से पूछताछ की, तो पहले वह पुलिस की गुमराह करता रहा. फिर सख्ती दिखाने पर उसने सच उलग दिया.
नशे की आदत और कईयों से थे पत्नी के संंबंध
पंकज ने पुलिस को बताया, ''पत्नी ज्योत्सना को नशे की लत थी, नशे की आदि हो चुकी ज्योत्सना कई बार घर से भाग चुकी थी. साथ ही उसके गांव में कई लोगों से शारीरिक संबंध भी थे. मैं उसे बहुत समझाता था, लेकिन नशे के आगे उसे कुछ समझ नहीं आता था."
पंकज ने आगे कहा, "इसी वजह से मैंने 9 नवंबर को दो दोस्तों के साथ मिलकर ज्योत्सना की हत्या कर दी. पहचान छिपाने के लिए उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए. सिर को भी पत्थर से कुचल कर खराब कर दिया था. शव के टुकड़ों को जंगल में फेंक आया था.''

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










