
पुलिस के गोले के जवाब में शख्स का 'कामरान अकमल से भी बेहतर' प्रदर्शन!
AajTak
इमरान खान के 'आजादी मार्च' में जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है. जगह-जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत की खबरें आ रही है. सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबल बल प्रयोग करते नजर आए.
Imran Khan Azadi March: पाकिस्तान की सत्ता से बाहर हुए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान आज एक बड़ा जुलूस निकाल रहे हैं. इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई का दावा है कि उनके इस 'आजादी मार्च' में लाखों लोग शिरकत करने वाले हैं.
हालांकि, इमरान खान के 'आजादी मार्च' में जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है. जगह-जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत की खबरें आ रही हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबल बल प्रयोग करते नजर आए. इस बीच एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसमें एक शख्स आंसू गैस के गोले को हाथ से पकड़कर उल्टे सुरक्षाबलों पर ही फेंकता हुआ नजर आ रहा है.
वीडियो लाहौर का बताया जा रहा है, जहां 'आजादी मार्च' में इमरान खान की पार्टी के वर्कर्स शामिल होने पहुंचे हैं. वीडियो को देखकर तमाम पाकिस्तानी यूजर्स ने इसपर प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने तो इस मसले पर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) को भी घसीट लिया. एक अन्य शख्स ने लिखा कि यूजर ने कामरान अकमल से भी बेहतर कैच पकड़ा है.
Disturbing images from #Pakistan. Democratic protest is being tackled by fascist tactics, shelling, police violence and tear gas. Internet blocked. @elonmusk we need your @SpaceXStarlink satellites for Pakistan.#PakistanUnderFascism #حقیقی_آزادی_مارچ #امپورٹڈ_حکومت_نامنظور https://t.co/UpSGeo5zyq
दरअसल, ट्विटर पर @abrars नाम के यूजर ने लिखा- पाकिस्तान से परेशान कर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. लोकतांत्रिक प्रोटेस्ट को दमनपूर्वक कुचला जा रहा है. गोलाबारी, पुलिस की हिंसा, आंसू गैस के गोले, इंटरनेट बैन. हमें एलन मस्क के सेटेलाइट Starlink की जरुरत है.'
क्या है वीडियो में?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










