
पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से युवक को पीटा, बर्बरता की कहनी बयां कर रहे हैं चोट के निशान
ABP News
यूपी के कन्नौज जिले में पुलिस ने एक युवक को जमकर पीटा. पिटाई से घायल हुए युवक ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं.
कन्नौज: यूपी पुलिस के मुखिया पुलिसकर्मियों को मित्र पुलिस बनने का कितना भी पाठ पढ़ा लें लेकिन पुलिस कर्मी मित्र पुलिस बनना ही नहीं चाहते है. ताजा मामला कन्नौज जिले से सामने आया है जहां बेरहम पुलिस कर्मियों ने एक युवक को इतना पीटा की उसका शरीर पूरा काला पड़ गया. पिटाई से घायल हुए युवक ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शरीर पर हैं चोट के निशान मामला कन्नौज जिले की छिबरामऊ कोतवाली के सिकंदरपुर चौकी का है. यहां कुंवरपुर बनवारी के रहने वाले पीड़ित हरिराम कठेरिया अपनी ससुराल सिकंदरपुर के मोहल्ला अंबेडकर नगर में 15 जून को आया था. 19 जून को पीड़ित हरिराम के साले की शादी थी. कार्यक्रम के दौरान हरिराम ने अपनी पत्नी सुषमा से खाना मांगा तो सुषमा ने खाना देने से इनकार कर दिया. इस बात से नाराज पीड़ित हरिराम ने अपनी पत्नी सुषमा को झापड़ मार दिया. गुस्साई पत्नी सुषमा सिकंदरपुर चौकी में शिकायत करने पहुंच गई. शिकायत के बाद पुलिस हरिराम को चौकी ले आई और यहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे बेरहमी से पीटा. हरि के शरीर पर कई चोट के निशान हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












