
पुलिसकर्मी बनकर डराने वाले दो साइबर ठग अरेस्ट, दिल्ली से बिहार तक बिछा रखा था नेटवर्क
AajTak
दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने दो ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. जो पुलिसकर्मी बनकर लोगों को डरा धमकार ठगी करते थे. पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद नसर और संतोष यादव है. संतोष यादव नॉटिकल विज्ञान में डिग्री हासिल कर चुका है और मर्चेंट नेवी में नौकरी की कोशिश में था.
उत्तर पूर्वी दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने दो ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. जो पुलिसकर्मी बनकर लोगों को डरा धमकार ठगी करते थे. यह गैंग बिहार के चंपारण से चलाया जा रहा था. बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर फोन करते और आपराधिक मामलों से बरी करने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करते.
पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद नसर और संतोष यादव है. संतोष यादव नॉटिकल विज्ञान में डिग्री हासिल कर चुका है और मर्चेंट नेवी में नौकरी की कोशिश में था. इसके अलावा संतोष यादव बिहार पुलिस के साथ कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर टेक्निकल सपोर्ट स्टाफ के तौर पर काम कर रहा था.
बदमाश पुलिसकर्मी बनकर करते थे ठगी
पुलिस ने बताया कि ऐसे कई गैंग सक्रिया हैं, जों खुद को पुलिस वाले बताकर सॉफ्टवेयर की मदद से किसी की आवाज बदलकर घर वालों को गुमराह कर पैसों की मांग करते हैं. यमुनानगर के रहने वाले लक्ष्मी चंद चावला ऐसे ही गिरोह के शिकार बन गए जो बिहार के मोतिहारी से चल रहा था.
दरअसल 24 अक्टूबर के दिन लक्ष्मी चंद के मोबाइल पर अचानक से एक शख्स व्हाट्सएप कॉल करता है. कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस वाला बताया और कहा कि उनका पोता किडनैपिंग के एक मामले में पकड़ा गया है. जिसमें पहले से ही दो लोग गिरफ्त में है. खुद को पुलिस वाला बताने वाले शख्स ने लक्ष्मी चंद से पोते को छुड़वाने के लिए 70 हजार रुपये मांगे. लक्ष्मी चंद घबरा गए और उन्होंने तुरंत ही 50 हजार ट्रांसफर कर दिए.
बदमाशों लक्ष्मी चंद से 2 लाख रुपये मांगे

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










