
'पुरुष रोज रात करते हैं न', नीतीश के बयान पर तेजस्वी की सफाई, कहा- गलत मतलब ना निकालें, सीएम ने सेक्स एजुकेशन की बात की
AajTak
बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सफाई दी है. तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनके बयान का कोई गलत मतलब निकाल रहा है तो ये बहुत गलत बात है और उन्होंने सिर्फ सेक्स एजुकेशन की बात की है जिसकी पढ़ाई अब स्कूलों में भी कराई जाती है.
बिहार विधानसभा में मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया जिस पर पटना से लेकर दिल्ली तक हंगामा मच गया. बिहार बीजेपी के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों ने भी उनकी जमकर आलोचना की लेकिन बिहार के डिप्टी तेजस्वी यादव ने उनका बचाव किया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान को दूसरे नजरिए से देखना सही नहीं है और वो केवल सेक्स एजुकेशन की बात कर रहे थे जिसकी पढ़ाई स्कूलों में भी होती है.
नीतीश कुमार ने क्या कहा था?
दरअसल नीतीश कुमार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे और इसी दौरान महिलाओं को लेकर उन्होंने विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी.
इसे समझाने के लिए सीएम नीतीश ने कहा, 'लड़की पढ़ लेगी, तो जब शादी होगा. तब पुरुष रोज रात में करता है ना. उसी में और (बच्चे) पैदा हो जाता है. लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर मत ..., उसको .... कर दो. इसी में संख्या घट रही है.'
नीतीश के बयान पर रोने लगीं महिला विधायक
हालांकि जिस वक्त वो ये बयान दे रहे थे उस वक्त भी सदन के भीतर कुछ विधायक असहज दिखे. महिला विधायक खास तौर पर इस पर नाराज नजर आ रहीं थीं. विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के विवादित बयान के बाद बीजेपी की विधान पार्षद निवेदिता सिंह फूट-फूट कर रोने लगीं. उन्होंने सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार ने आज सदन में जिस तरह का बयान दिया है, उससे महिलाएं शर्मसार हुई हैं. मैं सदन में उनका प्रवचन सुनने का साहस नहीं जुटा पाई और बाहर आ गई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










