
पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर पॉल्यूशन की मार, महिला हस्तियों में 'हाहा'कार!
AajTak
पूरी दुनिया में प्रदूषण को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है और लोग नए सिरे से प्रदूषण के बारे में बात कर रहे हैं. महिला सेलिब्रेटियों ने लिए भी इस बात के मजे लेने शुरू कर दिए.
एक स्टडी में दावा किया गया कि प्रदूषण की वजह से इंसानों के लिंग छोटे हो रहे हैं और सिकुड़ रहे हैं. इस खुलासे के बाद पूरी दुनिया में प्रदूषण को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है और लोग नए सिरे से प्रदूषण के बारे में बात कर रहे हैं. इन सबके बीच महिला हस्तियों ने भी इस बात के मजे लेने शुरू कर दिए हैं. (All Photos: Getty) न्यूयॉर्क स्थित माउंट सिनाई हॉस्पिटल की स्टडी के मुताबिक पॉल्यूशन का स्तर बढ़ने की वजह से पुरुषों के लिंग का आकार छोटा होता जा रहा है. बच्चे विकृत जननांगों के साथ पैदा हो रहे हैं. माउंट सिनाई हॉस्पिटल में एनवॉयरॉनमेंटल मेडिसिन और पब्लिक हेल्थ की प्रोफेसर डॉ. शान्ना स्वान के मुताबिक सिर्फ लिंग का आकार ही छोटा नहीं हो रहा है. बल्कि इंसान की प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ रहा है. डॉ. स्वान ने कहा कि ये इंसानों के लिए अस्तित्व संबंधी संकट है. उन्होंने बताया कि स्टडी में एक ऐसे खतरनाक रसायन की पहचान हुई है जो इंसानों की प्रजनन क्षमता को कम कर रहा है. साथ ही इसकी वजह से लिंग छोटे और सिकुड़ रहे हैं. बच्चे विकृत जननांगों के साथ पैदा हो रहे हैं. प्रदूषण को लेकर डॉ. स्वान ने पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को ट्वीट भी किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि प्रदूषण के मामले में मैं ग्रेटा के साथ हूं.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












